{"_id":"6aff645a87ac976c37068ec0","slug":"remembering-the-brave-woman-on-shakti-diwas-at-mkp-pg-college-dehradun-news-c-5-1-drn1080-1116229-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एमकेपी पीजी कॉलेज में शक्ति दिवस पर वीरांगना का स्मरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एमकेपी पीजी कॉलेज में शक्ति दिवस पर वीरांगना का स्मरण
विज्ञापन
एमकेपी पीजी कॉलेज में रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर शक्ति दिवस का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. ममता सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का साहस और युद्ध कौशल आज भी महिलाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने साबित किया कि दृढ़ इच्छाशक्ति और हौसले के आगे बड़ी से बड़ी चुनौती छोटी पड़ जाती है।
कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने अपने शौर्य और युद्ध कौशल से वीरता के ऐसे प्रतिमान स्थापित किए, जो आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कविता की पंक्तियों रानी मर्दानी मत बोलो, रानी तो स्वयं भवानी थी के माध्यम से वीरांगना के व्यक्तित्व को रेखांकित किया। कार्यक्रम में डाॅ. आरती सिसौदिया, डाॅ. अलका मोहन शर्मा, पूनम सिंह, डाॅ. मुकेश बाला, डाॅ. प्रमिला कुंवर, डाॅ. शारदा आदि मौजूद रहे।