फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धुमाकोट बस हादसा: पीएम और सीएम भी नहीं बनवा सके 48 जान निगलने वाली 'मौत' की सड़क

Fri, 06 Jul 2018 09:38 AM IST
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार
रतनमणी डोभाल, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Fri, 06 Jul 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
pm modi and uttarakhand cm ignorance is the reason of dhumakot bus accident
पीएम मोदी और सीएम रावत एक मंच पर सााथ-साथ - फोटो : amar ujala file photo

विगत एक जुलाई को पौड़ी जिले के जिस धुमाकोट मोटर मार्ग पर बस दुर्घटना में 48 लोग मारे गए, उसके डामरीकरण के लिए पीएमओ से लेकर दो-दो मुख्यमंत्रियों के निर्देशों की अनदेखी हुई। देश और प्रदेश के शीर्ष कार्यालयों से मिलने निर्देशों के बाद भी सरकारी तंत्र की उदासीनता नहीं टूटी।


 

pm modi and uttarakhand cm ignorance is the reason of dhumakot bus accident
harish rawat
सबसे पहले 10 जून, 2015 में तत्कालीन सीएम हरीश रावत ने जिलाधिकारी पौड़ी को लिखा कि सड़क बनाने के लिए संबंधित विभाग को निर्देशित करें। उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 
pm modi and uttarakhand cm ignorance is the reason of dhumakot bus accident
trivendra singh rawat
इसके बाद शिवलोक कालोनी हरिद्वार निवासी इंद्र सिंह रावत ने सड़क का डामरीकरण के लिए चार बार समाधान पोर्टल पर लिखा। इंद्र सिंह मूल रूप से धुमाकोट क्षेत्र के गांव चैनपुर के रहने वाले हैं। उनकी शिकायत पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 10 नवंबर, 2017 को लोनिवि के विभागाध्यक्ष को अपने हाथ से लिखा था कि जनहित में आवश्यक कार्रवाई करें। उसे भी अनसुना किया गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
pm modi and uttarakhand cm ignorance is the reason of dhumakot bus accident
pm Modi
इंद्र सिंह ने पांच जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी को जनहित में सड़क निर्माण के लिए पत्र भेजा। प्रधानमंत्री कार्यालय ने सात जनवरी को मुख्य सचिव उत्तराखंड को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

 
विज्ञापन
pm modi and uttarakhand cm ignorance is the reason of dhumakot bus accident
dhumakot bus accident
मुख्य सचिव के निजी सचिव एनएल उनियाल ने पीएमओ के पत्र पर 25 जनवरी को लोनिवि के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव और सचिव को सड़क निर्माण प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई को लिखा था। इसके बाद भी सड़क का डामरीकरण नहीं हो सका।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed