फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, कैसे पंचर टायर में उग रहे फूल और सब्जियां

Mon, 27 Feb 2017 08:49 PM IST
सुनीत द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून
सुनीत द्विवेदी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 27 Feb 2017 08:49 PM IST
विज्ञापन
plantation on puncher tire and pipe
flower - फोटो : amar ujala

मौसम सर्दी का हो या फिर गर्मी का। इनके घर का नजारा नहीं बदलता। कुछ बदलता है तो वह है फूलों का रंग, उनकी खुशबू और मौसम की सब्जियां। हम बात कर रहे हैं राजपुर रोड निवासी दीपक खन्ना की। जिन्होंने अपनी मेहनत के जरिये घर में प्लास्टिक के पाइप में ही फूल और सब्जियां उगा दीं।



 

plantation on puncher tire and pipe
flower

दीपक बताते हैं कि बात करीब तीन साल पहले की है। वे अपने दोस्त के पास कैलिफोर्निया गए थे। वहां देखा कि उसने घर पर ही पौधे और सब्जियां उगा रखी थीं। वह भी बिना किसी रसायनिक खाद के। तभी तय कर लिया था कि मैं भी अपने घर में कुछ इसी तरह फूल और सब्जियां लगाऊंगा।
 

plantation on puncher tire and pipe
flower

देश लौटने के बाद मैंने इस पर काम शुरू किया। प्लास्टिक का पाइप खरीदा। इस पर ऊपर की ओर 55 होल किए। शुरुआत फूल के पौधों से की। बाद में सब्जियों के भी पौधे लगाए। शुरुआत में पौधे सूख रहे थे। लेकिन, इसके बाद कुछ ही महीनों में सब अंदाजा हो गया। अभी कुल 110 फूल और सब्जी के पौधे लगाए हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
plantation on puncher tire and pipe
flower

इसमें फूलों की पैंजी, पिटोनिया, डाइनथिस आदि प्रजाति लगाई है। वहीं, सब्जियों में गोभी, शिमला मिर्च, बैंगन आदि के पौधे लगाए हैं। पिछले साल हमने घर में पैदा हुई सब्जियों का ही आनंद लिया। साथ ही जो भी गेस्ट घर आता, उसे भी सब्जियां और फूल गिफ्ट किए। वह बताते हैं कि पहले पौधों की देखरेख में तीन-तीन घंटे का समय लगता था। अब एक से डेढ़ घंटे में ही उनकी देखभाल पूरी हो जाती है। 
 

विज्ञापन
plantation on puncher tire and pipe
flower

दीपक खन्ना ने बताया कि वह 12 वाट की मोटर से पौधों को पानी देते हैं। पौधों को किसी भी तरह की रसायनिक खाद नहीं देते हैं। क्योंकि रसायनिक खाद स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डालती है। हमने केवल जैविक खाद का इस्तेमाल किया। ऐसी सब्जियों के सेवन से आदमी स्वस्थ रहता है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed