Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   covering the distance with dedication and passion.

Dehradun News: 21 हजार किमी की पैदल यात्रा पर निकले रोहित, श्रद्धा और जुनून से तय कर रहे मंजिल

Sat, 28 Nov 2026 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 28 Nov 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
covering the distance with dedication and passion.
- बर्फीले पहाड़ों और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों के बीच रोजाना 45 से 50 किमी चल रहे
विज्ञापन

- 2029 की होली तक यात्रा पूरी करने का लक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। संपूर्ण भारत की पैदल यात्रा पर निकले मुजफ्फरनगर के घटायन गांव निवासी रोहित ढांगियान शुक्रवार को क्षेत्र के हनुमद धाम पहुंचे। हरिद्वार से गंगाजल लेकर शुरू हुई उनकी यात्रा अब तक 4100 किमी का सफर तय कर चुकी है। श्रद्धा और जुनून के साथ निकले रोहित का लक्ष्य 2029 की होली तक 21 हजार किमी से अधिक की यात्रा पूरी करना है।

26 किलो का बैग लेकर चल रहे रोहित रोजाना 45 से 50 किमी पैदल चलते हैं। बर्फीले पहाड़ों, ऊंची चढ़ाइयों और दुर्गम रास्तों की चुनौतियों को पार करते हुए वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं। उनके बैग में टेंट और स्लीपिंग बैग समेत जरूरी सामान रहता है। यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग, चार धाम, पंच कैलाश, पंच केदार, नौ देवी पीठ और 52 शक्तिपीठों के दर्शन शामिल हैं। शुक्रवार को वह शहर स्थित हनुमद धाम में पहुंचे। शनिवार दोपहर यहां से आगे की यात्रा शुरू की।
विज्ञापन


रोहित ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब रहने पर उन्होंने मन्नत मांगी थी। अब उनकी सेहत में काफी सुधार है। उनके दादा भी ऐसी यात्रा करना चाहते थे। उनसे प्रेरित होकर उन्होंने यह संकल्प लिया। रोहित सोशल मीडिया पर यात्रा के अनुभव साझा कर रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और माता-पिता की सेवा, बेहतर जीवन बनाने तथा गोमाता की सेवा का संकल्प लेने की अपील की है। उनका कहना है कि युवाओं को मजबूत बनाना और समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना ही यात्रा का उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed