{"_id":"6b0ad5fe45326ac0f505ec71","slug":"bonfires-go-cold-in-the-winter-chill-none-of-the-three-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138964-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ठंड में ठंडे पड़े अलाव... लकड़ी तक नहीं खरीद पाए तीनों निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ठंड में ठंडे पड़े अलाव... लकड़ी तक नहीं खरीद पाए तीनों निकाय
Sat, 28 Nov 2026 06:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
- विकासनगर में 20, हरबर्टपुर में छह और सेलाकुई में 12 चिह्नित स्थानों पर अब तक नहीं शुरू हुई व्यवस्था
- शीतलहर के बीच बस अड्डों, बाजारों और औद्योगिक क्षेत्र में श्रमिकों व दैनिक यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
- वन निगम डिपो को पत्र भेजने तक सिमटी कवायद, अधिकारियों का जल्द व्यवस्था शुरू करने का दावा
टैग पड़ताल..
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पछुवादून में सुबह और शाम चल रही शीतलहर से ठंड लगातार बढ़ रही है, लेकिन विकासनगर, हरबर्टपुर व सेलाकुई के नगर निकाय अब तक अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू नहीं कर पाए हैं। हैरानी की बात यह है कि तीनों निकायों ने अब तक अलाव के लिए लकड़ी की खरीद तक नहीं की है। ऐसे में बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर आने-जाने वाले राहगीरों को ठिठुरना पड़ रहा है और लोग अपने स्तर पर लकड़ी जुटाकर आग सेंकने को मजबूर हैं।
विकासनगर जौनसार-बावर और डाकपत्थर से सटे हिमाचल प्रदेश के सीमांत गांवों का प्रमुख बाजार है, जहां से बड़ी संख्या में लोग जिला मुख्यालय देहरादून भी आवाजाही करते हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश व उत्तर प्रदेश की सीमा से लगा हरबर्टपुर अंतरराज्यीय आवागमन का बड़ा केंद्र है, जहां से रोडवेज, निजी बसों और बड़ी संख्या में कारों का संचालन होता है। दूसरी ओर, औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई में प्रदेश के विभिन्न जिलों और बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में लोग रोजगार के लिए पहुंचते हैं। सुबह-शाम की ठंड के बीच तीनों शहरों के बस अड्डों, मुख्य चौराहों, बाजारों व औद्योगिक क्षेत्रों में बुजुर्गों, महिलाओं, श्रमिकों और बसों के इंतजार में खड़े दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
निकायों की ओर से विकासनगर में 20, हरबर्टपुर में छह और सेलाकुई में 12 सहित कुल 38 चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाती है, लेकिन इस बार लकड़ी की आपूर्ति के लिए अब तक केवल वन निगम के डिपो को पत्र ही भेजे जा सके हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने जल्द शुरू करने का किया दावा
नगर पालिका विकासनगर के अधिशासी अधिकारी एमके बिष्ट ने बताया कि लकड़ी की खरीद के लिए डीएसएम को पत्र लिखा गया है। एक दिसंबर से चिह्नित स्थानों पर नियमित रूप से अलाव जलाए जाएंगे। हरबर्टपुर के अधिशासी अधिकारी वीरेंद्र पंवार के अनुसार, लकड़ी खरीदने की कार्रवाई जारी है और सोमवार से चिह्नित स्थानों पर व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी। वहीं, नगर पंचायत सेलाकुई के अधिशासी अधिकारी आरडी पाठक ने बताया कि लकड़ी खरीद की प्रक्रिया चल रही है और एक सप्ताह के भीतर सभी चिह्नित स्थानों पर अलाव जलाने शुरू कर दिए जाएंगे।