फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वीकेंड पर पैक हुई धर्मनगरी : हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने किया शनिश्चरी अमावस्या का स्नान, तस्वीरों में देखें गंगा आरती के लिए उमड़ा सैलाब

Sun, 01 May 2022 08:42 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 08:42 AM IST
विज्ञापन
Picture of Dharmanagari on weekend,  Devotees ganga snan in Har Ki Paidi, Ganga Aarti, See photos
वीकेंड पर धर्मनगरी पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वीकेंड के साथ ही शनिश्चरी अमावस्या पड़ने के कारण शनिवार को हरिद्वार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर स्नान कर शनि देव की पूजा अर्चना की। बाजारों में भी खरीदारी के लिए यात्रियों की भीड़ दिखाई दी। यात्री अपने दोपहिया, चौपहियां व अन्य वाहनों से धर्मनगरी पहुंचे। जिसके चलते हाइवे पर भी वाहनों का दबाव नजर आया। 

शनिश्चरी अमावस्या पर धर्मनगरी में सुबह से गंगा घाटों पर चहल पहल रही। हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर आस्था व श्रद्धा का नजारा देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गंगा मैया की जयकारों के साथ आस्था की डूबकी लगाई। दोपहर तक घाटों में श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगा रहा। इसके बाद शाम को गंगा आरती के लिए सैलाब उमड़ा। 

गंगा आरती के लिए विशेषकर यहां श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। दूसरी ओर श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ के चलते दुकानदारों के चेहरे भी खिले रहे। अपर रोड बाजार, मीठा कुआं बाजार, मोती बाजार, सुभाष घाट बाजार में खरीदारी करने के लिए श्रद्धालुओं की खूब भीड़ रही।

Picture of Dharmanagari on weekend,  Devotees ganga snan in Har Ki Paidi, Ganga Aarti, See photos
वीकेंड, हरिद्वार, गंगा स्नान, शनिचरी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
नारायण ज्योतिष संस्थान के विकास जोशी ने बताया कि अमावस्या अगर शनिवार के दिन पड़ रही हो उसे शनिश्चरी अमावस्या कहा जाता है। जिन लोगों की कुंडली में शनि दोष है वो लोग इस दिन पूर्ण विधि विधान के अनुसार पूजन करके दोष से मुक्ति पा सकते हैं।
Picture of Dharmanagari on weekend,  Devotees ganga snan in Har Ki Paidi, Ganga Aarti, See photos
वीकेंड, हरिद्वार, गंगा स्नान, शनिचरी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि शनि अमावस्या के दिन गंगा स्नान, दान व शनि देव की विधिवत पूजा अर्चना करने से शनि की साढ़े साती का प्रभाव कम होता है, पितरों को खुश किया जा सकता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Picture of Dharmanagari on weekend,  Devotees ganga snan in Har Ki Paidi, Ganga Aarti, See photos
वीकेंड, हरिद्वार, गंगा स्नान, शनिचरी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला
शनिचरी अमावस्या के अवसर पर यात्री वाहनों के चलते पार्किंगों में भी भीड़ रही। पंडित दीन दयाल पार्किंग, पंतदीप पार्किंग, गड्डा पार्किंग में भीड़ री। इसके साथ ही हाइवे पर वाहनों के दबाव के चलते यातायात पुलिस के जवान पूरी सख्ती के साथ यातायात को नियंत्रित करते हुए नजर आए।
 
ये भी पढ़ें...बॉयज हॉस्टल में मारपीट:  मेडिकल कॉलेज के इंटर्न और फाइनल ईयर के छात्र भिड़े, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई

विज्ञापन
Picture of Dharmanagari on weekend,  Devotees ganga snan in Har Ki Paidi, Ganga Aarti, See photos
वीकेंड, हरिद्वार, गंगा स्नान, शनिचरी अमावस्या - फोटो : अमर उजाला

रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण धर्मनगरी में यात्रियों की अच्छी खासी संख्या रहेगी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा व पंजाब के यात्री सुबह से ही धर्मनगरी पहुंचेगे। रविवार को भी यातायात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने अपनी तैयारियां पुख्ता कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed