फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Intern and final year student fight in medical college boys hostel

बॉयज हॉस्टल में मारपीट: मेडिकल कॉलेज के इंटर्न और फाइनल ईयर के छात्र भिड़े, एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई

Sun, 01 May 2022 08:43 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी
संवाद न्यूज एजेंसी, हल्द्वानी Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 08:43 AM IST
सार

मेडिकल कॉलेज में हुई मारपीट मामले में इंटर्न पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि चार मई तक जमा करनी होगी। इंटर्न को अभिभावक को भी बुलाने के लिए कहा गया है। वहीं इंटर्न छात्र ने भी फाइनल ईयर के छात्र की ओर से पीटने की बात कही है।

विज्ञापन
Intern and final year student fight in medical college boys hostel
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के छात्र - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में इंटर्न और एमबीबीएस फाइनल ईयर के दो छात्रों में देर रात मारपीट हो गई। मामले को रैगिंग से जोड़कर देखा जा रहा है। रात करीब सवा दस बजे इसकी सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य, वार्डन और दूसरे जिम्मेदार लोगों ने हॉस्टल पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई।

इस मामले में शुक्रवार को अनुशासन समिति और शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक हुई। हालांकि दोनों पक्षों में सुलहनामा होने के कारण कोई विधिक कार्रवाई नहीं की गई है पर अनुशासन समिति ने इंटर्न छात्र पर कड़ी कार्रवाई की है। इसमें इंटर्न को हॉस्टल से निष्कासित करने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया है। कॉलेज प्रबंधन का कहना है कि अंतिम वर्ष के छात्र ने पीटने का आरोप लगाते हुए लिखित में शिकायत की थी। 

विज्ञापन


हॉस्टल से निष्कासन के साथ जुर्माना भी लगाया : प्राचार्य
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि इस मामले में सभी पहलू को देखा गया है। इंटर्न छात्र को अनुशासन समिति के समक्ष पेश किया गया। इसके बाद समिति ने इंटर्न को हॉस्टल से स्थायी तौर पर निकालने के साथ तीन महीने के लिए इंटर्नशिप रोक दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटर्न पर 25 हजार का जुर्माना लगाया गया है। यह राशि चार मई तक जमा करनी होगी। इंटर्न को अभिभावक को भी बुलाने के लिए कहा गया है। इंटर्न छात्र ने भी फाइनल ईयर के छात्र की ओर से पीटने की बात कही है।

एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक भी बुलाई गई

मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शाम को एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इसमें सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी भी पहुंचे। अनुशासन समिति के फैसले को एंटी रैगिंग कमेटी ने सही मानते हुए उसी के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही। दोनों पक्ष में सुलहनामा होने के कारण आगे की विधिक कार्रवाई न करने का फैसला किया गया है।

ये भी पढ़ें...खुशखबर: पार्किंग की चुनौती से मिलेगा छुटकारा, चारधाम यात्रा और पर्यटन सीजन को देखते हुए 16 शहरों में बनेगी टनल पार्किंग

कूलर, हीटर मिलने पर भी लगाया पांच हजार का जुर्माना

मारपीट की सूचना के बाद रात को छात्रावास की जांच की गई, इसमें इंटर्न छात्र के कमरे में कूलर, हीटर आदि सामान मिला है। यह हॉस्टल में प्रतिबंधित है। ऐेसे में पांच हजार का और जुर्माना (कुल तीस हजार) लगाया गया है। आगे भी जांच की जाएगी। - डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed