फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ से ढके पहाड़ों से आगे यहां है स्वर्ग, तस्वीरें में देखें...

Wed, 08 Jun 2016 03:57 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल
ब्यूरो / अमर उजाला, गढ़वाल Updated Wed, 08 Jun 2016 03:57 PM IST
विज्ञापन
photos of hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है। - फोटो : amar ujala

देवभूमि उत्तराखंड में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच स्थित इस तीर्थ स्‍थल में जाकर लगता है कि अगर कहीं धरती पर स्वर्ग है तो वो यहीं है। हेमकुंड सा‌हिब यात्रा कुछ ऐसा ही अहसास कराती है। तस्वीरों में देखें...

बर्फ से ढके पहाड़ों से आगे यहां है जन्नत, तस्वीरें में देखें...

photos of hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है। - फोटो : amar ujala

हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है। वर्ष 2013 की आपदा के बाद इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या करीब पचास फीसदी तक बढ़ी है। वजह है अच्छा मौसम और सुविधाओं में इजाफा। गोविंदघाट से पुलना तक पक्की सड़क बनने से जहां यात्रियों को तीन किमी की खड़ी चढ़ाई से निजात मिली है, वहीं आगे पैदल मार्ग में भी सुविधाएं बढ़ी हैं। अमर उजाला ने इसका जायजा लिया।

बर्फ से ढके पहाड़ों से आगे यहां है जन्नत, तस्वीरें में देखें...

photos of hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है।

हम जीप से महज बीस मिनट में ही पुलना गांव पहुंच गए। दरअसल अब गोविंदघाट से पुलना तक पक्की सड़क बन गई है। पहले यहां खड़ी चढ़ाई दम फुला देती थी। तीन किमी का यह पैदल सफर तय करने में ही तीन घंटे लग जाते थे। पुलना से शुरू हुई पैदल यात्रा। पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे हम हेमकुंड साहिब के पैदल ट्रैक पर निकल पड़े। पुलना से जंगल चट्टी तक पैदल मार्ग करीब छह फीट चौड़ा है। यहां एक ओर तीर्थयात्रियों को ढोते घोड़े चल रहे हैं तो दूसरी ओर पैदल तीर्थयात्री एक दूसरे का सहारा लेकर आगे बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बर्फ से ढके पहाड़ों से आगे यहां है जन्नत, तस्वीरें में देखें...

photos of hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है। - फोटो : amar ujala

करीब तीन किमी की दूरी एक घंटे में तय कर हम दोपहर साढ़े बारह बजे जंगल चट्टी पहुंचे। यहां डेढ़ किमी तक पैदल रास्ते के किनारे लक्ष्मण गंगा की ओर रेलिंग लगाई गई है। पुलना से जंगलचट्टी तक तीन रेन सेल्टर बनाए गए हैं, इनमें लोहे की कुर्सियां भी लगी हैं। आपदा के बाद बने ये सेल्टर यात्रियों को बड़ी राहत दे रहे हैं। तीन किमी के इस पैदल सफर में पेयजल की किल्लत यात्रियों को परेशान करती है। जंगलचट्टी पहुंचने पर ढाबों में खाने की संतोषजनक व्यवस्था है।

विज्ञापन

बर्फ से ढके पहाड़ों से आगे यहां है जन्नत, तस्वीरें में देखें...

photos of hemkund sahib yatra
हेमकुंड साहिब यात्रा अब पटरी पर लौट गई है। - फोटो : amar ujala

जंगलचट्टी में करीब दस मिनट का ब्रेक लेने के बाद हम निकल पड़े यात्रा के प्रमुख पड़ाव घांघरिया को। तीन किमी का सफर करीब डेढ़ घंटे का तय कर हम दोपहर दो बजे यात्रा के दूसरे पड़ाव भ्यूंडार पहुंचे। जंगल चट्टी से भ्यूंडार तक पैदल रास्ता कई जगहों पर आपदा से क्षतिग्रस्त हो गया था। अब यह रास्ता काफी हद तक ठीक हो गया है। सुधारीकरण का काम जारी है। भ्यूंडार में आपदा के निशां आज भी दिख रहे हैं। यहां लक्ष्मण गंगा में बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं जो कभी भी हादसों का सबब बन सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed