फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुशखबरी: अब पेटीएम से होगा घर के गैस सिलेंडर का पेमेंट

Mon, 05 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 05 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
payment by paytm for gas cylinder.
गैस - फोटो : file photo

नोट बंदी के बाद परेशानी झेल रहे लोगों को अब गैस एजेंसियों ने राहत देनी शुरू कर दी है। शहर की सभी गैस एजेंसियों में ई-वॉलेट पेटीएम से गैस का भुगतान करने की व्यवस्था की जा रही है। तेल कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि एक सप्ताह के भीतर सभी गैस एजेंसियों पर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी।

payment by paytm for gas cylinder.
gas - फोटो : demo pice

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एरिया मैनेजर सर्वेश कुमार सिन्हा ने बताया कि केंद्र सरकार उपभोक्ताओं से अपील कर रही है कि गैस का भुगतान कैश लेस करें।

payment by paytm for gas cylinder.
पेटीएम से भरें ब‌िजली का ब‌िल

इसे देखते हुए गैस एजेंसियों पर पेटीएम से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पेटीएम के अधिकारियों और गैस एजेंसी संचालकों में बातचीत हुई है। एजेंसियों से दस्तावेज मांगे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
payment by paytm for gas cylinder.
डेमो

एक सप्ताह के अंदर शहर की लगभग सभी गैस एजेंसियों पर यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी। देहरादून एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष चमनलाल ने बताया कि गैस एजेंसी संचालकों के पास छोटे नोट नहीं हैं।

विज्ञापन
payment by paytm for gas cylinder.
गैस सिलेंडर

ऐसे में उपभोक्ताओं को छोटे नोट वापस करने में दिक्कत होती है। पेटीएम से भुगतान करने में उपभोक्ताओं और एजेंसी संचालकों दोनों को सुविधा होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed