{"_id":"58458a6c4f1c1b885d447e1e","slug":"allegation-on-cm-rawat-to-planning-of-shivanand-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संत ने लगाया उत्तराखंड CM पर हत्या की साजिश रचने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत ने लगाया उत्तराखंड CM पर हत्या की साजिश रचने का आरोप
Mon, 05 Dec 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
स्वामी शिवानंद
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हरिद्वार स्थित मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर उनकी हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि जिलाधिकारी, एसपी सिटी, जिला अस्पताल के एक डॉक्टर और थाना प्रभारियों ने उनके आश्रम में जबरन घुसकर मर्यादा भंग की है। इसके खिलाफ वह मुख्यमंत्री समेत उक्त अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र देंगे।
2 of 5
केंद्र की मंसा पर उठाये सवाल
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को मातृसदन में पत्रकारों से बातचीत में स्वामी शिवानंद ने कहा कि शासन-प्रशासन गंगा में खनन को लेकर कानून का पालन नहीं करवा पा रहा है। ऐसे में किसी को उनका आंदोलन (तपस्या) भंग करने का अधिकार नहीं है।
3 of 5
Shivanand
- फोटो : AmarUjala
स्वामी शिवानंद ने आरोप लगाया कि रविवार रात मुख्यमंत्री के इशारे और डीएम के निर्देश पर भारी पुलिस बल जबरन उनके आश्रम में घुसा और आश्रम के पवित्र स्थल की मर्यादा को भंग किया। कोर्ट का कोई आदेश न होने के बावजूद आश्रम की तार-बाड़ और चैनल गेट को कटर से काटा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shivanand
- फोटो : AmarUjala
झूठा पानी और गुटखा खाकर आश्रम की पवित्र जगह पर थूका गया। इससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। आरोप लगाया कि मौजूदा एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल जब एसपी देहात थे तब उन्होंने भोगपुर क्षेत्र (लक्सर) में अवैध खनन की शिकायत एसपी देहात से की थी लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
5 of 5
डीजीपी एमए गणपति
- फोटो : AmarUjala
उसके बाद उन्होंने डीजीपी से एसपी सिटी प्रमेंद्र डोबाल की शिकायत की थी। बावजूद इसके डोबाल को रुड़की से हटाकर हरिद्वार में एसपी सिटी बना दिया गया। डीजीपी को अब इसका जवाब देना होगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।