फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान से अस्थियां लेकर पहुंचा हिंदुओं का जत्था, गंगा में की विसर्जित, तस्वीरें

Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 25 Sep 2016 10:12 AM IST
विज्ञापन
pakistani hindus ashes flow into ganga.
pakistan hindu - फोटो : AmarUjala

पाकिस्तान के 160 हिंदुओं सहित भारत के विभिन्न राज्यों से एकत्रित कर लाई गई 6325 अस्थियों को कलश यात्रा के रूप में बैंडबाजों के साथ कनखल के सतीघाट पर विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया।

pakistani hindus ashes flow into ganga.
pakistani hindu - फोटो : AmarUjala

पाकिस्तान के कराची शहर स्थित श्री पंचमुंखी हनुमान मंदिर के महंत रामनाथ मिश्रा अपने भतीजे कबीर मिश्रा के साथ एक पखवाड़े पहले 160 हिंदुओं की अस्थियां लेकर भारत आए थे।

pakistani hindus ashes flow into ganga.
pakistani hindu - फोटो : AmarUjala

इन अस्थि कलशों को दिल्ली के निगम बोध घाट पर रखा गया। जहां दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा आदि से एकत्रित किए गए अन्य अस्थि कलशों को साथ मिलाकर शुक्रवार की रात अंतिम कलश यात्रा यहां पहुंची। यहां इन अस्थि कलशों को निष्काम सेवा ट्रस्ट में रखा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani hindus ashes flow into ganga.
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala

शनिवार सुबह बैंडबाजों और पुष्प वर्षा के बीच देवोत्थान सेवा समिति व धर्मयात्रा महासंघ के बैनर तले अस्थि कलशों को खडख़ड़ी भीमगोड़ा, हरकी पैड़ी, अपर रोड से कनखल होते हुए सतीघाट पर लाया गया। यहां वैदिक रीति रिवाज के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित कर दिया गया।

विज्ञापन
pakistani hindus ashes flow into ganga.
pakistani hindu ashes - फोटो : AmarUjala

​पाकिस्तान से आए महंत रामनाथ मिश्रा ने कहा कि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदुओं की यह इच्छा रहती है कि उनकी अस्थियां मां गंगा की गोद में विसर्जित की जाए। इसलिए उन्होंने अस्थियां हरिद्वार लाने का निर्णय लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed