आतंकवाद को मानवता के लिए खतरा बताते हुए और इसके खिलाफ कड़े कदम उठाने की मांग को लेकर हरिद्वार के बंदरिया बाबा शुक्रवार को मंसा देवी की पहाड़ी पर एक पेड़ पर तप करने बैठ गए।
2 of 5
bandaria baba
- फोटो : AmarUjala
उनके तप की सूचना पर मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिसकर्मियों ने जंगल में पहुंचकर उन्हें समझाया बुझाया और तप समाप्त कराया।
3 of 5
bandaria baba
- फोटो : AmarUjala
शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे हरिद्वार में ब्रह्मपुरी के पास कुटिया बनाकर रहने वाले श्यामू बाबा उर्फ बंदरिया बाबा अपने कुछ शिष्यों के साथ मनसा देवी की पहाड़ी पर पहुंचे और आतंकवाद के खिलाफ बोलते हुए एक पेड़ पर चढ़कर तप करने बैठ गए।
4 of 5
bandaria baba
- फोटो : AmarUjala
बाबा को पेड़ पर चढ़े देखकर मनसादेवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं की जिज्ञासा बढ़ी तो बात धीरे धीरे लोगों में फैल गई। बड़ी संख्या में लोग बाबा के पास जमा हो गए। बंदरिया बाबा का कहना था कि आतंकवाद पूरी मानवता के लिए खतरा है।
5 of 5
bandaria baba
- फोटो : AmarUjala
उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम उठाने की बात उठाई। बाबा के तप की सूचना मिलते ही हरिद्वार कोतवाली पुलिस के कर्मचारी पहाड़ी पर पहुंचे और काफी मनौव्वल के बाद बाबा को नीचे उतारा। उनका कहना है कि वे पहले भी राष्ट्रीय मुद्दों को लेकर तप कर चुके हैं।