फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भारत-चीन सीमा पर निम और आईटीबीपी के जवानों ने बनाया नया कीर्तिमान, तस्वीरों में देखें...

Wed, 07 Oct 2020 05:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 07 Oct 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Nim and ITBP Soldiers Make New Record after Climbed Six Mountain on India China Border, Photos
- फोटो : अमर उजाला

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के संयुक्त पर्वतारोही दल ने चीन सीमा क्षेत्र की छह चोटियों का सफल आरोहण किया है। निम के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट व आईटीबीपी नॉर्दन फ्रंट की डीआईजी अपर्णा कुमार के नेतृत्व में पहली बार आयोजित किए गए 17 दिवसीय अभियान के दौरान दल ने बॉर्डर स्थित जलविभाजन क्षेत्र के 75 किमी हिस्से में पेट्रोलिंग कर कई अहम जानकारियां जुटाई। 

Nim and ITBP Soldiers Make New Record after Climbed Six Mountain on India China Border, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बुधवार को निम सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने बताया कि पर्वतारोहण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने व नई खोजों के लिए निम व आईटीबीपी द्वारा प्रथम जलविभाजन क्षेत्र पेट्रोलिंग व माउंटेनियरिंग अभियान आयोजित किया गया था। 

Nim and ITBP Soldiers Make New Record after Climbed Six Mountain on India China Border, Photos
- फोटो : अमर उजाला

इसके तहत 21 सदस्यीय संयुक्त दल ने विगत 19 सितंबर को नेलांग घाटी के मुलिंग्ला क्षेत्र से अभियान की शुरूआत की। करीब 17 दिन तक चले अभियान के दौरान दल ने चीन सीमा के 75 किमी लंबे हिस्से में पेट्रोलिंग कर भौगोलिक व पर्यावरणीय जानकारी एकत्र की। साथ ही इस अतिदुर्गम क्षेत्र में कई नए ट्रैक रूट भी खोजे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nim and ITBP Soldiers Make New Record after Climbed Six Mountain on India China Border, Photos
- फोटो : अमर उजाला

इस बीच उनके व डीआईजी अपर्णा कुमार के नेतृत्व में एएसआई दिलीप कुमार, इंस्पेक्टर ओम प्रकाश, सूबेदार गिरीश नेगी व हवलदार अनिल कुमार ने क्षेत्र में मौजूद छह वर्जिन चोटियों का सफल आरोहण भी किया। 

विज्ञापन
Nim and ITBP Soldiers Make New Record after Climbed Six Mountain on India China Border, Photos
- फोटो : अमर उजाला

बीती पांच अक्तूबर को दल ने चमोली जिले के माणा गांव पहुंचकर अभियान का समापन किया। उन्होंने कहा कि पहली बार आयोजित किए गए अभियान से गढ़वाल क्षेत्र में पर्वतारोहण गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed