नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड बाबा रामदेव के स्वदेशी उत्पादों के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने योग, विज्ञान, आयुर्वेद और उद्योग का समावेश कर मानव सेवा का जो नया प्रयोग किया है वह दुनिया के लिए मिसाल है।
तस्वीरों में देखें, जब नेपाल के प्रधानमंत्री भी हुए रामदेव के स्वदेशी उत्पादों के मुरीद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतंजलि ने नेपाल में मेगा फूड पार्क और पतंजलि विश्वविद्यालय समेत सेवा के कई प्रकल्प खोलना का निर्णय लिया है। इसके लिए वह हर हरसंभव सहयोग करेंगे। कहा कि नेपाल इस समय राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में वह भारत के अनुभवों का लाभ उठाएंगे।
रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रधानमंत्री प्रचंड पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण कर पतंजलि योगपीठ फेस-एक के
सभागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से नेपाल में आर्थिक समृद्धि लाने समेत कई बिंदुओं पर
चर्चा की।
बाबा रामदेव ने मंच से घोषणा कि पतंजलि नेपाल में फूड पार्क, पतंजलि विवि खोलने के साथ सेवा के विभिन्न प्रकल्प खोलेगा। कहा कि पतंजलि भारत-नेपाल के संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए और ज्यादा प्रगाढ़ की दिशा में काम करेगा। जो भी आमदनी नेपाल के प्रकल्पों से प्राप्त होगी पतंजलि उस आमदनी को नेपाल के विकास में ही खर्च करेगा।
पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने नेपाली प्रधानमंत्री के दौरे को महत्वपूर्ण बताया। कहा, नेपाल में पतंजलि के प्रकल्प तेजी से चल रहे हैं। इसी वर्ष वहां पतंजलि अपना मेडिकल कॉलेज शुरू कर देगी। अन्य प्रकल्पों पर भी तेजी से काम चल रहा है।