फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें, जब नेपाल के प्रधानमंत्री भी हुए रामदेव के स्वदेशी उत्पादों के मुरीद

Mon, 19 Sep 2016 08:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 19 Sep 2016 08:34 AM IST
विज्ञापन
nepal pm praises baba ramdev patanjali products
ramdev - फोटो : amar ujala

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड बाबा रामदेव के स्वदेशी उत्पादों के मुरीद हो गए। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ ने योग, विज्ञान, आयुर्वेद और उद्योग का समावेश कर मानव सेवा का जो नया प्रयोग किया है वह दुनिया के लिए मिसाल है।

nepal pm praises baba ramdev patanjali products
ramdev

पतंजलि ने नेपाल में मेगा फूड पार्क और पतंजलि विश्वविद्यालय समेत सेवा के कई प्रकल्प खोलना का निर्णय लिया है। इसके लिए वह हर हरसंभव सहयोग करेंगे। कहा कि नेपाल इस समय राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक समृद्धि लाने के लिए प्रयासरत है। इस दिशा में वह भारत के अनुभवों का लाभ उठाएंगे।

nepal pm praises baba ramdev patanjali products
ramdev

रविवार सुबह करीब सवा 11 बजे प्रधानमंत्री प्रचंड पतंजलि के विभिन्न प्रकल्पों का निरीक्षण कर पतंजलि योगपीठ फेस-एक के
सभागार पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण से नेपाल में आर्थिक समृद्धि लाने समेत कई बिंदुओं पर
चर्चा की।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
nepal pm praises baba ramdev patanjali products
ramdev

बाबा रामदेव ने मंच से घोषणा कि पतंजलि नेपाल में फूड पार्क, पतंजलि विवि खोलने के साथ सेवा के विभिन्न प्रकल्प खोलेगा। कहा कि पतंजलि भारत-नेपाल के संबंधों की प्रगाढ़ता के लिए और ज्यादा प्रगाढ़ की दिशा में काम करेगा। जो भी आमदनी नेपाल के प्रकल्पों से प्राप्त होगी पतंजलि उस आमदनी को नेपाल के विकास में ही खर्च करेगा।
 

विज्ञापन
nepal pm praises baba ramdev patanjali products
ramdev

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने नेपाली प्रधानमंत्री के दौरे को महत्वपूर्ण बताया। कहा, नेपाल में पतंजलि के प्रकल्प तेजी से चल रहे हैं। इसी वर्ष वहां पतंजलि अपना मेडिकल कॉलेज शुरू कर देगी। अन्य प्रकल्पों पर भी तेजी से काम चल रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed