फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नाग पंचमी 2018: इस बार बन रहा यह खास योग, ऐसे करेंगे नाग देवता की पूजा तो आएगी खुशहाली

Wed, 15 Aug 2018 09:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 15 Aug 2018 09:53 AM IST
विज्ञापन
nag panchami 2018 special puja for bring luck and happiness
nag panchami

नाग पंचमी 15 अगस्त को है। इस दिन खास योग बन रहा है। जिसमें नाग देवता की पूजा करने से घर में खुशहाली आएगी। इस दिन सर्वार्थ सिद्घ योग बन रहा है। माना जाता है कि इस दिन नागों की पूजा करने से सांपों का भय दूर होता है और व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है। नागपंचमी के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं।

nag panchami 2018 special puja for bring luck and happiness
nag - फोटो : nag

नागपंचमी के दिन भोले बाबा और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। मंदिरों में नाग देवता का दूध से अभिषेक किया जाएगा। मान्यता है कि भगवान शिव नागों से स्नेह करते हैं इसलिए नागों की विधि पूर्वक पूजा करने से शिवजी प्रसन्न होते है। पुराणों के अनुसार जिन जातकों की कुंडली में कालसर्प योग दोष हो वह इस दिन पूजा करें। इससे उन्हें लाभ प्राप्त होगा।

nag panchami 2018 special puja for bring luck and happiness
nag devta temple - फोटो : amar ujala

नाग पंचमी पर व्रत करने से सांपों का भय दूर होता है। इस दिन सोने, चांदी, तांबा, पीतल आदि से निर्मित नागों का पूजन करें। नाग देवता का रुद्राभिषेक कर नौ नागों को नदी में प्रवाहित करें। इससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
nag panchami 2018 special puja for bring luck and happiness
haridwar ganga

आचार्य सुशांत राज के अनुसार नागों को जलाशय में प्रवाहित करने के बाद स्नान करें, इसके पश्चात वस्त्रों का त्याग करें। नवीन वस्त्र धारण करें। नाग स्तोत्र का पाठ करें। साथ ही घर के मुख्य द्वार पर गोबर से सांपाकृति बनाकर उसकी पूजा करें।
 

विज्ञापन
nag panchami 2018 special puja for bring luck and happiness
Nag Devta
नौ प्रकार के  नागों की होती है पूजा
कर्काटक, नील, कालिया, कुलिक, शंखपाल, महापद्म, अन्नत, वासूकी, तक्षक।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed