फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: tourists huge crowd seen in kempty falls, people were scared after seeing the viral video

मसूरीः कैम्पटी फॉल में नहाते हुए दिखी पर्यटकों की भारी भीड़, वायरल वीडियो देखकर खौफजदा हुए लोग

Thu, 08 Jul 2021 04:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 08 Jul 2021 04:15 PM IST
सार

बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटक कोरोना गाइड लाइन का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। न तो वो सोशल डिस्टेंसिंग कर रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: tourists huge crowd seen in kempty falls, people were scared after seeing the viral video
गुरुवार को भी कुछ इस तरह दिखा कैम्पटी फॉल का नजारा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना लॉकडाउन के बाद उत्तराखंड में चरणबद्ध अनलॉक प्रक्रिया जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से बचने लिए देश भर के पर्यटक उत्तराखंड आ रहे हैं। मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश में इन दिनों पर्यटकों की खूब आवक हो रही है।

विज्ञापन


लापरवाही: मसूरी में कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे पर्यटक, प्रतिबंधित समय में भी घूम रहे वाहन, तस्वीरें...
विज्ञापन


मसूरी, नैनीताल, ऋषिकेश में रोजाना जाम लग रहा है। होटलों में कमरे भी नहीं मिल रहे हैं। वहीं पर्यटक कोरोना गाइड लाइन का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। न तो वो सोशल डिस्टेंसिंग कर रहे हैं और न ही मास्क पहन रहे हैं। नैनीताल और मसूरी से आए दिन ऐसे मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड: वीकेंड पर पर्यटन स्थलों पर बढ़ रही भीड़ पर हाईकोर्ट ने जताई चिंता, कहा- कर्फ्यू में छूट पर दोबारा विचार करे सरकार

ऐसी ही लापरवाही दिखाता एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जो मसूरी स्थित कैम्पटी फॉल का बताया जा रहा है। इस वीडियों में झरने के नीचे सैकड़ों लोग एक साथ नहाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किसी ने मास्क भी नहीं लगाया है। वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। यूजर तरह-तरह की प्रक्रिया दे रहे हैं। उनका कहना है कि ऐसे लोग कोरोना की तीसरी लहर को न्यौता दे रहे हैं।

वहीं आज गुरुवार को भी कैम्पटी में इसी प्रकार की स्थिति देखने को मिली। न तो किसी ने मास्क लगाया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। अगर इस लापरवाही को रोका नहीं गया तो आने वाले दिनों में परिणाम गंभीर हो सकते हैं।

नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई के आदेश

एसडीएम मनीष कुमार ने पुलिस प्रशासन को कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने वालों के चालान किए जाएं। उन्होंने होटल एसोसिएशन से जुड़े लोगों को होटल आने वाले सैलानियों को मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए प्रेरित करने को कहा। 

नियमों के उल्लंघन पर चालान
मसूरी शहर में पुलिस ने बुधवार को कोविड नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानदारों के साथ ही 49 लोगों के चालान काटे।  मास्क नहीं पहनने पर 16 सैलानियों और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 33 लोगों का चालान किया गया।

कहा कि शहर में कोविड गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। साथ ही कोविड नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। शहर कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि शहर में नियमों के उल्लंघन पर छह दुकानदारों पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed