{"_id":"6af6e7753227b8b79208eae0","slug":"uttarakhand-draft-electoral-roll-for-state-released-process-for-new-voter-registrations-also-begins-2026-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सवा लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, सवा लाख से ज्यादा मतदाता बढ़े, नए वोट बनवाने का काम भी शुरू
Fri, 13 Nov 2026 04:05 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 13 Nov 2026 04:05 PM IST
सार
प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं।
विज्ञापन
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड की ड्राफ्ट मतदाता सूची आज जारी हो गईहै। इसके साथ ही नए वोट बनवाने का काम भी शुरू हो गया है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। यह अभियान 11 दिसंबर तक चलेगा। उत्तराखंड में मतदाता 71 लाख से बढ़कर 72,78,035 हो गए है। दावे-आपत्ति पर 28 दिसंबर तक निर्णय ईआरओ को करना होगा।
विज्ञापन
प्रदेश में एसआईआर के बाद 4 से 31 अक्तूबर तक चले विशेष अभियान में 1,25,216 मतदाता बढ़े हैं। सूची के अनुसार, हरिद्वार में 12.64 लाख मतदाता हैं। देहरादून में 12.28 लाख, ऊधम सिंह नगर में 11.63 लाख मतदाता हैं।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश में बूथ 12,543 से घटकर 12,498 हो गए हैं। दो बूथ बढ़े हैं।वहीं, 27 बूथ का पुनर्निधारण किया गया। 29 नए बूथ, 74 पुराने बूथों को रि स्ट्रक्चर किया जा रहा है।
विज्ञापन
