फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News: Only 50 tourists Can Do Bath in Kempty Falls at a time

मसूरी: कैंपटी फॉल में एक बार में नहा पाएंगे केवल 50 पर्यटक, आधे घंटे में निकलना होगा बाहर

Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Thu, 08 Jul 2021 10:36 PM IST
सार

कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद कैंपटीफॉल में सैर सपाटे के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Mussoorie News: Only 50 tourists Can Do Bath in Kempty Falls at a time
कैंपटी फॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टिहरी जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल कैंपटीफॉल झरने में अब एक बार में 50 पर्यटक ही नहा पाएंगे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था की है। साथ ही झरने में पर्यटक आधे घंटे ही रुक पाएंगे। हूटर बजते ही पर्यटकों को झरने से बाहर निकलना होगा।

विज्ञापन


कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद कैंपटीफॉल में सैर सपाटे के लिए प्रतिदिन सैकड़ों सैलानी पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन को शिकायत मिली है कि झरने में नहाने के दौरान पर्यटक कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर भी झरने में सैकड़ों पर्यटकों के एक साथ नहाने की फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव की ओर से जारी आदेश में एसएसपी और एसडीएम धनोल्टी को कैंपटीफॉल आने वाले पर्यटकों की निगरानी करने के लिए चेक पोस्ट स्थापित करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक पोस्ट पर कोविड नियमों के तहत पर्यटकों की चेकिंग की जाए। एक बार में 50 से अधिक पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति न दी जाए। साथ ही पर्यटक आधे घंटे तक ही झरने में रुक पाएंगे। इसके बाद अगले 50 पर्यटकों को मौका मिलेगा। सभी पर्यटकों के वापस लौटने के उपरांत हूटर बजाकर अन्य पर्यटकों को झरने में जाने की अनुमति दी जाए।

कंपनी गार्डन, गनहिल, हाथी पांव, मालरोड़ पर उमड़ा सैलानियों का हुजूम

पहाड़ों की रानी मसूरी, कैंपटी, धनोल्टी में बड़ी संख्या में पर्यटक उमड़ रहे हैं। इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। मसूरी सहित आसपास के पर्यटन स्थलों में सैलानियों का हुजूम उमड़ने से जहां शहर की रौनक बढ़ी गई है, वहीं सोशल डिस्टेंसिंग सहित अन्य नियमों की भी जमकर धज्जियां उड़ रहीं हैं। 

मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की तपिश बढ़ने से बड़ी संख्या में सैलानी पहाड़ों की ओर रुख कर रहे हैं। इससे शहर के पर्यटन स्थल कंपनी गार्डन, गनहिल, हाथी पांव, मालरोेड, कैंपटी फॉल, बुरांशखंडा के साथ ही धनोल्टी में बड़ी संख्या में सैलानी पहुंच रहे हैं। मसूरी के भट्टा फॉल, कैंपटी फॉल के प्राकृतिक झरने का सैलानी जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।

इससे पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे खिल गए हैं। स्थानीय पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग लंबे समय से पर्यटन स्थलों को खोलने की मांग कर रहे थे। कई पर्यटन स्थलों पर सैलानी कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां भी उड़ा रहे हैं। मसूरी और कैंपटी पुलिस नियमों का पालन नहीं करने वाले सैलानियों के लगातार चालान कर रही है। 

लगातार की जा रही मास्क पहनने की अपील
स्थानीय प्रशासन लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंस और मास्क पहनने की अपील कर रहा है। कैंपटी फॉल, भट्टा फॉल और झड़ीपानी फॉल पहुंच रहे ज्यादातर सैलानी कोविड नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। कैंपटी थानाध्यक्ष नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि कैंपटी फॉल में कोविड नियमों का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जा रही है। बताया कि जनवरी से अब तक 3668 लोगों का चालान कर जुर्माना वसूला गया है। इसमें 2085 चालान बिना मास्क और 1583 चालान सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन में किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed