मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिसमें 35 से अधिक लोग सवार बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार हादसे में अब तक दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और आईटीबीपी के जवान सहित स्थानीय लोग खाई से घायलों को बाहर निकालने में जुटे हैं। तीन लोग गंभीर घायल है। जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है।
Mussoorie Bus Accident: मसूरी-देहरादून मार्ग पर दर्दनाक बस हादसे की तस्वीरें आई सामने, मची चीख पुकार
दोपहर 12 बजे के बाद हादसे की खबर सामने आई थी।

बस के खाई में गिरने की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। तुरंत खाई में उतर घायलों को बाहर निकालना शुरू किया गया।
हालांकि खाई में उतर घायलों को निकालने के लिए लोगों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
आइटीबीपी, एसडीआरएफ, फायर और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से खाई से लोगों को निकाला।
ये भी पढ़ें...Roorkee Accident: हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, हादसे में एक की मौत, सात लोग घायल