{"_id":"58d4bbc54f1c1b8a591a3c0b","slug":"municipal-corporation-s-new-formula-to-make-haldwani-polythene-free-city","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमिताभ, धर्मेंद्र और काजोल चला रहे हल्द्वानी में सफाई अभियान!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमिताभ, धर्मेंद्र और काजोल चला रहे हल्द्वानी में सफाई अभियान!
निशांत खनी/अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Fri, 24 Mar 2017 12:43 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनने के बाद हल्द्वानी नगर निगम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'स्वच्छ भारत मिशन' को अपने एजेंडे में प्राथमिकता दे दी है। नगर निगम ने शहर को साफ सुथरा बनाने के लिए जनता को जागरूक करने का नया फार्मूला अपनाया है।
- फोटो : amar ujala
नगर निगम ने गुजरे जमाने की बहुचर्चित फिल्मों में हर आदमी की जुबान पर रटे अभिनेताओं के डायलॉग को स्वच्छता मिशन से जोड़कर होर्डिंग और पोस्टर तैयार किए हैं।
- फोटो : amar ujala
निगम प्रशासन होर्डिंग और पोस्टरों को शहर में लगाकर 'शेरखान, शहर के लोगों और व्यापारियों से कह दो पॉलिथीन का प्रयोग न करें' स्वच्छता का संदेश देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
शहर में गंदगी सबसे बड़ी समस्या है। मैन पावर, संसाधनों और बजट की कमी के चलते कूडे़दान नियमित साफ नहीं होते हैं। सड़कों पर गंदगी फैलने से दुर्गंध उठती है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
नगर निगम तमाम प्रयासों के बाद भी शहर को साफ नहीं रख पाता है। एक अनुमान के मुताबिक शहर से प्रतिदिन करीब 80 टन कूड़ा निकलता है। प्रदेश में भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार बनने के बाद नगर निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू की है। निगम में भाजपा के ही मेयर हैं।