{"_id":"6ad8b8cb362595dcd9042d0d","slug":"congress-fighting-aggressively-on-state-issues-harak-singh-dehradun-news-c-5-drn1043-1095368-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : हरक सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के मुद्दों पर आक्रामक तरीके से लड़ाई लड़ रही कांग्रेस : हरक सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा, गलत नीतियों, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी से प्रदेश की जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है। उत्तराखंड के जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस आक्रामक रुख के साथ लड़ाई लड़ रही है।
डॉ. रावत ने कहा, पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व भी उत्तराखंड को लेकर बेहद संवेदनशील है। प्रदेश का हर बड़ा मुद्दा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रीय स्तर पर उठा रहे हैं। भाजपा सरकार को जनता के सवालों का जवाब देने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
दूसरी ओर, भाजपा की जनविरोधी नीतियों, भ्रष्टाचार, गुंडाराज और सत्ता के कुचक्रों से जनता का मोहभंग हो चुका है। प्रदेश की जनता में आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। बदलाव की तस्वीर अब धीरे-धीरे स्पष्ट होती जा रही है। उत्तराखंड में बदलाव की बयार बह रही है। जनता का बढ़ता आक्रोश, कांग्रेस का आक्रामक रुख और शीर्ष नेतृत्व की गंभीरता आने वाले विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड की जनता एक बड़ा राजनीतिक फेरबदल करेगी।