फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी ने पत्नी और बेटी जीवा संग मसूरी में लिया बर्फबारी का मजा, तस्वीरें देखकर आना चाहेंगे यहां...

Mon, 06 Jan 2020 08:10 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Jan 2020 08:10 AM IST
विज्ञापन
Ms Dhoni Enjoy Snowfall with jeeva and Family in Mussoorie See Beautiful Photos
- फोटो : इंस्टाग्राम

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने परिवार के संग मसूरी में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। यहां एक होटल के बाहर उनकी बेटी जीवा ने स्नो मैन भी बनाया। बकौल साक्षी बाप-बेटी ने पहली बार साथ में बर्फबारी का लुत्फ उठाया। धोनी की पत्नी साक्षी ने यह वीडियो अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है।

Ms Dhoni Enjoy Snowfall with jeeva and Family in Mussoorie See Beautiful Photos
- फोटो : इंस्टाग्राम

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी बीते दो सप्ताह से अपने परिवार के संग देहरादून में थीं। इसी बीच बर्फबारी की संभावनाओं को देखते हुए महेंद्र सिंह धोनी भी तीन जनवरी को मसूरी पहुंच गए थे। वे मसूरी में होटल जेडब्ल्यू मेरिएट में रुके थे। 

 

Ms Dhoni Enjoy Snowfall with jeeva and Family in Mussoorie See Beautiful Photos
- फोटो : इंस्टाग्राम

होटल के बाहर धोनी ने बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया। इसके बाद वे मसूरी स्थित चार दुकान भी घूमने गए। दोपहर बाद धोनी बिकने हाउस गए, जहां उन्होंने जिंजर लेमन चाय की चुस्की भी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ms Dhoni Enjoy Snowfall with jeeva and Family in Mussoorie See Beautiful Photos
- फोटो : चंद्रप्रकाश पांडेय/अमर उजाला

साक्षी के इंस्टाग्राम की यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। साक्षी ने वीडियो के कैप्शन में जो लिखा है उसके अनुसार बेटी जीवा ने पिता महेंद्र सिंह धोनी के साथ पहली बार बर्फ में मस्ती की है।

विज्ञापन
Ms Dhoni Enjoy Snowfall with jeeva and Family in Mussoorie See Beautiful Photos
- फोटो : चंद्रप्रकाश पांडेय/अमर उजाला

बता दें कि पहाड़ों की रानी मसूरी में शनिवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। कुछ देर बाद ही मसूरी ने सफेद बर्फ की चादर ओढ़ ली। मसूरी में बर्फबारी उम्मीद से कहीं ज्यादा थी। शुक्रवार को भी मसूरी से ऊपरी इलाके में बर्फबारी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
View this post on Instagram

Holiday mode ! ❄️

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed