फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आपदा: दादी की गोद से मासूम को छीन ले गया तेज सैलाब, फिर उसी 'सैलाब' ने ऐसे बचाई दो बच्चों की जान

Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 21 Aug 2019 08:39 AM IST
विज्ञापन
Miracle save Two children Life in Uttarkashi Food Disaster
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में रविवार सुबह आराकोट में जलजले ने दादी की गोद में सुरक्षित महसूस कर रहे एक वर्ष के मासूम सोबित पर भी रहम नहीं किया। इस परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बचने में कामयाब रहे, लेकिन सोबित सैलाब में बह गया। माकुड़ी गांव के सक्षम और हितेश खुशकिस्मत रहे। 

Miracle save Two children Life in Uttarkashi Food Disaster
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

वे मलबे में दबे लेकिन पानी की तेज धार से मलबा हटने पर वे बाहर आने में कामयाब रहे। आपदा ने उनकी दादी, ताऊ-ताई, मां और बहन को उनसे छीन लिया। आपदा में परिजनों को खोने वाले परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Miracle save Two children Life in Uttarkashi Food Disaster
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

आराकोट निवासी सोहन लाल ने बताया कि उनका बेटा रोहित हिमाचल में सेब के बगीचों में काम करता है। वह आजकल काम पर गया हुआ था। रविवार को घर में रोहित की पत्नी घरेलू कार्यों में व्यस्त थी और रोहित का एक साल का बेटा सोबित अपनी दादी की गोद में खेल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Miracle save Two children Life in Uttarkashi Food Disaster
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गांव के खड्ड में तेज आवाज के साथ सैलाब आ गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते पानी का जलजला घर तक पहुंच गया। सब लोग जान बचाने के लिए बाहर भागे, लेकिन इतने में हंसता खिलखिलाता सोबित दादी की गोद से छिटक कर सैलाब में बह गया। 

विज्ञापन
Miracle save Two children Life in Uttarkashi Food Disaster
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उसे बचाने की कोई कोशिश कामयाब नहीं हो पायी। इकलौते बेटे की मौत की खबर सुनकर रोहित भी हिमाचल से गांव लौट आया है। फिलहाल आराकोट इंटर कालेज में शरण लिए इस परिवार में मातम पसरा हुआ है। उधर, माकुड़ी गांव निवासी मदन सिंह रावत ने बताया कि रविवार तड़के गांव के ऊपरी हिस्से में बादल फटने से उफान के साथ आए मलबे में चतर सिंह का मकान दफन हो गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed