अगर आप भी सरकारी कर्मचारी हैं तो यह खबर आपके मतलब की है। सरकार ने कर्मचारियों को ऐसा तोहफा दिया है कि पढ़ेंगे तो खुश हो जाएंगे।
शासन ने दीवाली बोनस का शासनादेश जारी कर दिया है। बोनस की सौगात राज्य व विभागीय सेवा के कर्मियों और सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं व स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मिलेगी।
बोनस के रूप में उन्हें करीब सात हजार रुपये की राशि का नकद भुगतान किया जाएगा। शुक्रवार को प्रमुख सचिव वित्त राधा रतूड़ी ने सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, प्रभारी सचिव, विभाग व कार्यालय प्रमुख, विवि के कुलसचिव को शासनादेश जारी कर बोनस की स्वीकृति के आदेश जारी किए।
शासनादेश के मुताबिक, बोनस की राशि उन अराजपत्रित कर्मचारियों को दी जाएगी, जिनका ग्रेड वेतन 4800 रुपये तक होगा। इससे राजकीय सेवा के करीब डेढ़ लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे, जबकि अन्य निगमों व अन्य संस्थाओं के कर्मचारियों को जोड़कर ये संख्या पौने दो लाख तक पहुंच जाएगी।
5 of 6
भारतीय रुपया
- फोटो : Getty Images
बुधवार को प्रदेश मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों को बोनस देने का निर्णय लिया था। उधर, निगम कर्मचारी महासंघ ने निगम कर्मियों और करीब 25 हजार आउटसोर्स कर्मियों को भी दीवाली बोनस देने की मांग की है।