{"_id":"6acc669bf67703b1aa09657b","slug":"dehradun-fire-blaze-breaks-out-at-furniture-shop-in-devki-complex-fire-brigade-teams-rush-to-moti-bazaar-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: मोती बाजार के कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल की टीमें पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: मोती बाजार के कॉम्प्लेक्स में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मची अफरा तफरी, दमकल की टीमें पहुंची
Mon, 12 Oct 2026 10:23 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:23 AM IST
सार
देहरादून के व्यस्त मोती बाजार में फर्नीचर की दुकान में आग लग गई। दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर उसे बुझाने में जुटी हैं।
विज्ञापन
मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में लगी आग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
शहर के मोती बाजार स्थित देवकी कॉम्प्लेक्स में सोमवार को फर्नीचर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
फर्नीचर की दुकान में आग लगने से आसपास की दुकानों में भी खतरे की आशंका बनी हुई है। मौके पर आग बुझाने का काम जारी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन भी नहीं हो सका है। दमकल विभाग की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने के प्रयास में जुटी हैं। घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।