{"_id":"57d16f754f1c1be90631920c","slug":"man-eater-leopard-killed-by-hunter-in-devprayag","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आदमखोर के अंत के साथ खुला खौफनाक सच, खुद को ही चबाने लगा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदमखोर के अंत के साथ खुला खौफनाक सच, खुद को ही चबाने लगा था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के देवप्रयाग क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार शिकारी जॉय की गोली का शिकार हो गया। इसी के साथ उसके आदमखोर बनने की वजह भी पता चली है। गुलदार बुधवार रात शिकारी की गोली से घायल होकर भाग निकला था।
2 of 8
man eater leopard
- फोटो : AmarUjala
गुलदार के चार कैनाइन दांत टूटे हुए थे। उनसे नाखून भी घिसे मिले। गुलदार की उम्र लगभग 10 वर्ष है। उक्त सारी वजहों को देखते हुए डीएफओ राहुल का कहना है कि गुलदार शारीरिक अशक्तता के कारण आदमखोर हो गया था।
3 of 8
man eater leopard
- फोटो : AmarUjala
बता दें कि गुलदार ने विगत 23 अगस्त को सजवाणकांडा गांव में 10 वर्षीय बालिका को मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने गांव में पिंजड़ा तैनात करने के साथ ही शूटरों को तैनात कर दिया था। गत एक सितंबर को पिंजड़े में एक मादा गुलदार कैद हो गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने शूटर और गश्ती दल को तैनात रखने की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
man eater leopard
- फोटो : AmarUjala
घटना के 12 वें दिन बुधवार रात नौ बजे सजवाणकांडा गांव के उप प्रधान दरम्यान सिंह ने गुलदार के देखे जाने की सूचना दी। शूटर जॉय हुकिल वन कर्मी यशवंत चौहान के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने वहां झाड़ियों में उन्हें गुलदार दिखाई दिया। रोशनी पड़ने पर गुलदार उनकी ओर झपट्टा, तो उन्होंने गोली चला दी। गोली गुलदार की कमर में लगी। घायल गुलदार झाड़ियों की ओर भागकर ओझल हो गया।
विज्ञापन
5 of 8
man eater leopard
- फोटो : AmarUjala
बृहस्पतिवार सुबह लगभग छह बजे गुलदार करीब 600 मीटर दूर रणढुंगी में दिखाई दिया। खून के धब्बों के सहारे हुकिल ने उसे ढूंढ निकाला। हुकिल ने गुलदार के सिर का निशाना लेकर गोली चला दी। गोली लगते ही गुलदार का काम तमाम हो गया। आदमखोर के मारे जाने की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।