फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti: कड़ाके की ठंड में श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी, देव डोलियों ने भी किया स्नान

Mon, 15 Jan 2024 03:21 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी/बड़कोट Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 15 Jan 2024 03:21 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti Snan 2024 Dev Doli and devotees took bath Bhagirath Uttarkashi Haridwar Har Ki Pauri
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी में देव डोलियों के साथ ही श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा भागीरथी में डुबकी - फोटो : amar ujala

मकर संक्रांति पर गंगा स्नान के लिए देव डोलियों के साथ श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कड़ाके की ठंड पर आस्था भारी पड़ी और हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा भागीरथी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। दर्जनों देव डोलियों की मौजूदगी में ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान रही।






उत्तरकाशी के पौराणिक मणिकर्णिका घाट, केदार घाट, लक्षेश्वर, शंकर मठ, नाकुरी, देवीधार, गंगोरी अस्सी गंगा तट सहित आदि स्नान घाटों पर तड़के चार बजे ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। स्नान पर्व पर बाडाहाट क्षेत्र के आराध्य कंडार देवता, बाडागड्डी क्षेत्र के आराध्य हरिमहाराज, खंडद्धारी माता, कैलापीर, नाग देवता, घंडियाल देवता, बाल कंडार, नागणी देवी, रनाड़ी के कचडू देवता, डुंडा की रिंगाली देवी, सहित धनारी क्षेत्र नागराजा, त्रिपुरा माता, चंदणनाग, राजराजेश्वारी आदि दर्जनों देवी-देवताओं की डोलियां, ढोल, निशान आदि के साथ हजारों श्रद्धालु उत्तरकाशी पहुंचे और गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

उधर उत्तरकाशी जिले के रवांई क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे से लगे पौराणिक स्थल गंगा यमुना और केदार गंगा के संगम तट गंगनानी कुंड में भी सुबह से दूर दराज पहुंचे श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई जा रही है ।

Makar Sankranti Snan 2024 Dev Doli and devotees took bath Bhagirath Uttarkashi Haridwar Har Ki Pauri
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी - फोटो : amar ujala

वहीं हरिद्वार में रविवार को मकर संक्रांति स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही स्नान करने के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का क्रम जारी हो गया था। स्नान के बाद दान पुण्य का कार्य किया। नक्षत्रों के अनुसार आज सोमवार को भी मकर संक्रांति का स्नान है।

Makar Sankranti Snan 2024 Dev Doli and devotees took bath Bhagirath Uttarkashi Haridwar Har Ki Pauri
मकर संक्रांति - फोटो : amar ujala

 वहीं, सुरक्षा के लिहाज से जगह-जगह पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे। रविवार को स्नान का आंकड़ा जारी नहीं किया गया। सोमवार को स्नान करने आए श्रद्धालुओं की संख्या जारी होगी। पुलिस ने मकर संक्रांति स्नान को लेकर पूरे मेला क्षेत्र को सात जोन और 17 सेक्टर में विभाजित किया है। 1200 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की ड्यूटी स्नान पर्व में लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti Snan 2024 Dev Doli and devotees took bath Bhagirath Uttarkashi Haridwar Har Ki Pauri
मकर संक्रांति पर उत्तरकाशी में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ - फोटो : amar ujala

रविवार को स्नान करने के लिए यूपी, पंजाब, दिल्ली सहित कई राज्यों से श्रद्धालु स्नान करने के लिए पहुंचे। सुबह सात बजे से ही हरकी पैड़ी पर स्नान का क्रम शुरू हो गया था। लेकिन गंगा घाटों पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम दिखाई दी।

 

ये भी पढ़ें...Ram Mandir: बाबा केदार को मिला अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, धाम में होगा भव्य समारोह

विज्ञापन
Makar Sankranti Snan 2024 Dev Doli and devotees took bath Bhagirath Uttarkashi Haridwar Har Ki Pauri
मकर संक्रांति स्नान हरिद्वार - फोटो : amar ujala

आचार्य विकास जोशी ने बताया कि जब भगवान सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तब मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन गंगा स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है। गंगा स्नान करने के बाद तिल, खिचड़ी, गर्म कंबल आदि का दान किया जाता है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नान को लेकर पुलिसकर्मी सभी जगहों पर मुस्तैद हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed