{"_id":"6a8d492bdb98f60571040553","slug":"anubha-vashisth-becomes-runner-up-at-miss-universe-india-2026-grand-finale-uttarakhand-news-in-hindi-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस यूनिवर्स इंडिया: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, 40 दिन तक चली प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस यूनिवर्स इंडिया: उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने जीता रनर-अप का खिताब, 40 दिन तक चली प्रतियोगिता
Tue, 25 Aug 2026 01:36 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
जयपुर के मंच पर उत्तराखंड की एक और बेटी ने अपनी पहचान दर्ज कराई। 51 प्रतिभागियों के बीच करीब 40 दिनों तक चले सफर के बाद अनुभा वशिष्ठ ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और प्रभावशाली मंचीय प्रस्तुति के दम पर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में रनर-अप का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की रनर-अप (रेड ड्रेस में)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
उत्तराखंड की बेटी अनुभा वशिष्ठ ने मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में रनर-अप का खिताब हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। 51 प्रतिभागियों के बीच लगभग 40 दिनों तक चली इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में अनुभा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, संवाद कौशल और शानदार मंचीय प्रस्तुति से अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ग्रैंड फिनाले 23 अगस्त 2026 को जयपुर स्थित ज़ी स्टूडियो में आयोजित किया गया। देश के अलग-अलग हिस्सों से आई 51 प्रतिभाशाली प्रतिभागियों ने इस सफर में हिस्सा लिया, जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न चरणों और चुनौतियों से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन
पूरी प्रतियोगिता के सफ़र के दौरान अनुभा ने न केवल अपनी ख़ूबसूरती और स्टेज प्रेजेंस का ही नहीं बल्कि अपनी सोच, आत्मविश्वास और व्यक्तित्व का भी प्रभाव छोड़ा। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अपनी जड़ों और पहाड़ की पहचान को पूरे गर्व के साथ राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
अनुभा वशिष्ठ के लिए यह उपलब्धि उनके पेजेंट करियर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। 40 दिनों के इस सफर ने उन्हें अनुशासन, धैर्य और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर दिया। अपनी उपलब्धि पर अनुभा ने कहा कि उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में रनर-अप बनना मेरे लिए बेहद गर्व और भावुकता का क्षण है।
40 दिनों का यह सफ़र मेरे लिए सिर्फ़ एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ख़ुद को और बेहतर तरीके से जानने और अपनी क्षमताओं को पहचानने की यात्रा रही। मैं उन सभी लोगों की दिल से आभारी हूं, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया और मुझ पर विश्वास रखा।
अपने पिता जताया आभार
अनुभा वशिष्ठ ने अपने पिता के प्रति मैं विशेष कृतज्ञता व्यक्त की। कहा कि जिन्होंने समाज की संकीर्ण मानसिकताओं की परवाह किए बिना मुझे हमेशा अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। जीत के दबाव से इतर उन्होंने मुझे बस अपना शत प्रतिशत देने के लिए प्रेरित किया। उनके लिए तो मैं मिस यूनिवर्स बचपन से ही हूं क्योंकि मैं उनकी प्यारी बेटी हूं। मैं भी ऐसा ही मानकर प्रतियोगिता में उतरी थी क्योंकि मैं दुनिया के सबसे सुंदर पिता की बेटी हूं।
ये भी पढे़ं...फटाफट इश्क में कई रिस्क: दोस्ती-प्यार के रिश्ते अब कुछ क्लिक की दूरी पर, पहले पहचान, फिर भरोसा, आखिर में अपराध
अनुभा की इस उपलब्धि को उत्तराखंड के लिए गर्व के क्षण के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है कि पहाड़ों से आने वाली बेटियां अपने सपनों को लेकर बड़े राष्ट्रीय मंचों तक पहुंच सकती हैं और वहां अपनी अलग पहचान बना सकती हैं। उर्वशी रौतेला के बाद अनुभा उत्तराखंड की दूसरी प्रतिभागी हैं जिन्होंने इस प्रतियोगिता में अंत तक बने रहकर यह ख़िताब हासिल किया।