फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मकर संक्रांति 2019: दूर करें कंफ्यूजन, संक्रांत पर्व खुशियों से भर देगा इन राशियों की झोली

Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून
करन दयाल, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 15 Jan 2019 08:45 AM IST
विज्ञापन
makar sankranti 2019 astrological significance
astrology - फोटो : google

सनातन धर्म के मुख्य त्योहारों में से एक मकर संक्रांति 15 जनवरी (कल) को मनाई जाएगी। उसके बाद से शुभ कार्य शुरू होंगे। इस दिन भगवान सूर्य को खिचड़ी का भोग लगाने की परंपरा है। मकर संक्रांति पर्व को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य उत्तर की ओर बढ़ने लगता है जो ठंड के घटने का प्रतीक है।



ज्योतिषाचार्य डॉ. रमेश चंद्र पांडेय, डॉ. सुशांत राज और गौरव आर्य ने बताया कि इस वर्ष सूर्यदेव 14 जनवरी को सांय काल आठ बजकर चार मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। यदि शाम को मकर संक्रांति का पर्व पड़ता है तो इसे अगले दिन मनाया जाता है। जिसके चलते इस साल मकर संक्रांति 15 जनवरी को मनाई जाएगी।
 

दान पुण्य का विशेष महत्व

makar sankranti 2019 astrological significance
दान

संक्रांति के दिन शुरू के छह घंटे के अंदर यदि दान पुण्य किया जाए तो उसका विशेष महत्व होता है। इस लिहाज से 14 जनवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट के बाद छह घंटे तक किए गए दान का अभीष्ट लाभ मिलेगा। हालांकि 15 जनवरी को भी पूरे दिन दान-पुण्य के कार्य किए जा सकते हैं।

मकर संक्रांति पर लाखों श्रद्धालु पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा अर्चना करते हैं। शास्त्रों के अनुसार उत्तरायण की अवधि देवताओं का दिन और दक्षिणायन देवताओं की रात्रि है। वैदिक काल में उत्तरायण को देवयान और दक्षिणायन को पितृयान कहा जाता था। मकर संक्रांति के दिन यज्ञ में दिए गए द्रव्य को ग्रहण करने देवता धरती पर प्रकट होते हैं।

किस राशि पर क्या प्रभाव

makar sankranti 2019 astrological significance
शहर के मिश्रबाजार में मकर संक्राति पर बिक्री के लिए सज गई लाई चूड़़ा की दुकानें।
मेष : अधूरे कार्य पूर्ण होंगे। शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य क्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। 
वृष: विरोधी पक्ष से सचेत रहें। साझेदारी में पूंजी निवेश संभव है। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी।
मिथुन: नौकरी प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। नए व्यवसाय का विचार बनेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
makar sankranti 2019 astrological significance
मकर संक्रांति
कर्क: भूमि, वाहन क्रय हो सकता है। अटके कार्य की पूर्ति होगी। व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी।
सिंह: नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है। विवाद में समझौता हो सकता है। भू संपत्ति में वृद्धि होगी।
कन्या: पूर्व नियोजित कार्य सफल होगा। नौकरी में पदभार बढ़ सकता है। कानूनी मामले से बचें।
 
विज्ञापन
makar sankranti 2019 astrological significance
makar sankranti - फोटो : AmarUjala
तुला: प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ मिलेगा। 
वृश्चिक: कानूनी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। गुप्त शत्रु से सचेत रहें। कार्य क्षेत्र में मतभेदों से बचें।
धनु: राजनीतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जमा पूंजी में वृद्धि से खुशी होगी, व्यवसायिक लाभ उत्तम रहेगा।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed