लोकसभा चुनाव में जीत का मंत्र फूंकने पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के रुद्रपुर आ रहे हैं। चलिए हम आपको बताते हैं उनके पिछले दौरे की खास बातें जिसमें एक शख्स की खूब चर्चा हुई थी। जानिए उनके बारें में...
2 of 5
पीएम नरेंद्र मोदी/हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट
गत वर्ष दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ भ्रमण के लिए आए थे। जहां उन्होंने इस शख्स को भी बेहद खास बना दिया। हर तरफ उनकी चर्चा होती रही, और हो भी क्यों ना इसकी वजह भी बेहद खास थी।
3 of 5
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी
हम बात कर रहे हैं नेहरु पर्वतारोहण संस्थान के हवलदार देवेंद्र सिंह बिष्ट की। पीएम मोदी का यह दौरा उनके लिए भी सबसे खास रहा। दरअसल, उन्हें लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री को एटीवी (ऑल टेर्रिन व्हीकल) की सवारी कराने का मौका मिला था।
4 of 5
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी
इससे पहले 3 मई 2017 और 20 अक्तूबर को भी पीएम मोदी के लिए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने एटीवी चालक की भूमिका निभाई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने बिष्ट के घर-परिवार के बारे में भी पूछा।
5 of 5
केदारनाथ में पीएम नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने दोपहर 11:36 बजे से 11:42 तक एटीवी से मंदाकिनी नदी के किनारे बनी सुरक्षा दीवार और उसके ऊपर बन रहे आस्था पथ का निरीक्षण किया, साथ ही वे वाहन से सेफ हाउस तक गए। वहीं नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद तीन बार केदारनाथ धाम पहुंचने वाले देश के पहले प्रधानमंत्री बन गए हैं।