{"_id":"6b07133ce96f34ea2b0e875a","slug":"committee-to-be-formed-for-granting-dearness-allowance-to-prd-personnel-on-lines-of-home-guards-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति होगी गठित, सीएम ने दिया अनुमोदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पीआरडी जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति होगी गठित, सीएम ने दिया अनुमोदन
Wed, 25 Nov 2026 10:35 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 25 Nov 2026 10:35 PM IST
सार
प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ता दिए जाने और सालभर रोजगार की मांग को लेकर आंदोलनरत है। जिसके बाद अब सरकार ने समिति गठित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को होमगार्ड की तर्ज पर महंगाई भत्ते के लिए समिति गठित होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने समिति गठित कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने के लिए अनुमोदन दिया है। सीएम के आश्वासन के बाद बुधवार को सातवें दिन युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय खुला। आंदोलनरत प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन का कहना है कि जब तक मांगों पर अमल नहीं होगा संगठन का धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
प्रांतीय रक्षक दल हित संगठन मांगों पर अमल न होने से नाराज संगठन ने 19 नवंबर को निदेशालय में प्रदर्शन कर ताला लगा दिया था। जिससे कई अधिकारी चार घंटे निदेशालय में बंद रहे। संगठन ने निदेशालय के बाद सभी जिलों के विभागीय कार्यालय में भी ताला लगा दिया था। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष किशन सिंह रावत ने कहा, मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद तालाबंदी समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
अच्छी खबर: दून में बनी के9 वज्र तोप की आंख, दिन और रात में साधेगी सटीक निशाना, 21 साइट की पहली खेप रवाना
विज्ञापन
प्रदेश के सफाई कर्मचारियों का बढ़ेगा मानदेय
देहरादून। प्रदेश के विभिन्न विभागों में कार्यरत सफाई कर्मियों का मानदेय बढ़ेगा। इसके प्रस्ताव को मुख्यमंत्री धामी का अनुमोदन मिल गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने चंपावत विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत ढकना बडोला में श्री ऐड़ी ब्यानधुरा भूमिया मेला स्थल के सौंदर्यीकरण के लिए 109.88 लाख (एक करोड़ नौ लाख अठासी हजार रुपये मात्र) की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन किया गया है।
