फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शौच के लिए गया था श्रद्धालु, गुलदार ने कर दिया वो हाल कि शव की हालत देख सहम गया हर कोई

Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश/देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, ऋषिकेश/देहरादून Updated Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard killed a man from haryana in rishikesh
leopard

गुलदार ने एक शौच के लिए गए श्रद्धालु पर हमला कर दिया। उसका शव बुरी हालत में मिला।



 

Leopard killed a man from haryana in rishikesh
leopard

रायवाला स्थित सत्यनारायण मंदिर के समीप बीते रविवार को जंगल में शौच को गए हरियाणा के श्रद्धालु को गुलदार ने निवाला बना दिया। श्रद्धालु का शव वन विभाग और पुलिस ने सोमवार को बरामद किया। पुलिस को शव जंगल में करीब 50 मीटर भीतर मिला है। मृतक के शरीर पर गुलदार के खाए निशान पुलिसकर्मियों को मिले हैं। 

Leopard killed a man from haryana in rishikesh
leopard shimla

रायवाला पुलिस के मुताबिक बीते रविवार को अपराह्न चार बजे हरियाणा स्थित पलवल जिले के कस्बा होडल निवासी टेकचंद (56) पुत्र यादराम सत्य नारायण मंदिर के समीप उतरकर राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क की मोतीचूर रेंज के जंगल में शौच लिए चले गए। इसके बाद से ही वह लापता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard killed a man from haryana in rishikesh

परिवार की सूचना पर वनकर्मियों और पुलिस ने जंगल में उनकी सोमवार रात तक तलाश की थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी थी। रेंज के वनकर्मियों और पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार सुबह फिर से जंगल में टेकचंद की तलाश की। तलाशी अभियान में हाईवे से करीब 50 मीटर भीतर उनका शव बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन
Leopard killed a man from haryana in rishikesh
तेंदुआ

थाना प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि टेकचंद के शरीर पर गुलदार के खाए के निशान मिले हैं। शव पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गौरतलब है कि टेकचंद परिवार संग बीते रविवार को नीलकंठ दर्शन के लिए आए थे। अपराह्न चार बजे वह सत्यनारायण मंदिर केे समीप जंगल में शौच लिए गए थे, इसके बाद से ही वह लापता थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed