फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NCERT की किताबों को लेकर सामने आई एक और जानकारी, जो अभिभावकों को देगी राहत

Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 17 Apr 2018 04:45 PM IST
विज्ञापन
Ncert books new information about icse schools

एनसीईआरटी की किताबों को लेकर एक और जानकारी सामने आई है। पढ़िए...



 

Ncert books new information about icse schools
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे

विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय का कहना है कि राज्य में चल रहे आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट आफ सेकेंडरी एजूकेशन) के स्कूलों में भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। शिक्षा मंत्री ने कहा कि एक्ट के मुताबिक आईसीएसई के स्कूलों में भी पाठ्यक्रम लागू किया जा सकता है।

Ncert books new information about icse schools
डेमो पिक

इसके लिए वह कैबिनेट में प्रस्ताव लाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह आईसीएसई बोर्ड को सीबीएसई में विलय की बात नहीं कर रहे, पाठ्यक्रम लागू करने की बात है। गौरतलब है कि अभी तक एनसीईआरटी पाठ्यक्रम लागू करने के संबंध में जो शासनादेश जारी हुए हैं, उनमें आईसीएसई बोर्ड के स्कूलों को अलग कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ncert books new information about icse schools
NCERT

विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने सचिवालय में मीडिया कर्मियों को बताया कि प्रदेश में चल रहे किसी भी बोर्ड के स्कूलों के पाठ्यक्रम के संबंध में राज्य सरकार निर्णय ले सकती है। प्रदेश में आईसीएसई बोर्ड के तकरीबन 150 स्कूल हैं। इसमें से लगभग 85 स्कूल अकेले देहरादून में हैं।

विज्ञापन
Ncert books new information about icse schools
BOOKS

इसके पूर्व एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के संबंध में हाईकोर्ट का आदेश लागू करने के मामले की समीक्षा की गई। यह कहा गया कि अगर कोई स्कूल गड़बड़ी करता है, तो उसकी मान्यता रद्द करने के लिए सीबीएसई बोर्ड से संस्तुति की जाएगी। इसके साथ ही राज्य सरकार अनापत्ति प्रमाण पत्र वापस ले लेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed