फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video Viral: महिला न्यायिक अधिकारी ने थाने में जमकर किया बवाल, सिपाही के जड़े थप्पड़

Tue, 12 Sep 2017 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
Lady judicial officer uttar pradesh beat policeman video viral
fight

मारपीट और कार में तोड़फोड़ के आरोप में पकड़े बेटे को छुड़ाने गई यूपी की एक महिला न्यायिक अधिकारी ने मंगलवार को प्रेमनगर थाने में बवाल कर दिया। मोबाइल से वीडियो बनाने पर बिफरी न्यायिक अधिकारी ने सिपाही को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड से लेकर यूपी तक मामला गरमा गया। 

Lady judicial officer uttar pradesh beat policeman video viral
fight

न्यायिक अधिकारी से जुड़ा मामला होने के कारण फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई। मामले को जनरल डायरी में अंकित कर दिया है। जनरल डायरी (जीडी) की प्रति, वीडियो लेकर एक पुलिस टीम इलाहाबाद हाईकोर्ट रवाना कर दी गई है। तय हुआ है कि हाईकोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

Lady judicial officer uttar pradesh beat policeman video viral
fight

एसएसपी के मुताबिक हंगामा काटने वाली महिला ने खुद को न्यायिक अधिकारी बताते हुए, खुद को उन्नाव (यूपी) में तैनात बताया। पीड़ित कांस्टेबल मुकेश ने उनके खिलाफ तहरीर दी है। एक न्यायिक अधिकारी से जुड़ा मामला होने से तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। महिला के बयान को सही मानकर मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट के संज्ञान में लाया जा रहा है। वीडियो, जीडी की प्रति और दूसरे साक्ष्यों को लेकर पुलिस टीम को इलाहाबाद हाईकोर्ट भेज दिया है। बुधवार को हाईकोर्ट के रजिट्रार को पूरे मामले से अवगत कराकर दिशा-निर्देश लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lady judicial officer uttar pradesh beat policeman video viral
fight

जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आ गई। इनमें से एक यूपी की महिला न्यायिक अधिकारी का बेटा था। बेटे पर आरोप था कि उसने साथियों के साथ दूसरे पक्ष की कार में तोड़फोड़ कर दी। इसी बीच महिला न्यायिक अधिकारी अपने पति के साथ वहां पहुंची। 

विज्ञापन
Lady judicial officer uttar pradesh beat policeman video viral
fight

पुलिसकर्मियों के मुताबिक बेटे को पकड़ने से नाराज महिला अधिकारी ने पुलिस को आडे़ हाथों लेते हुए हंगामा कर दिया। अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर थाने के सिपाही मुकेश पुरी ने मोबाइल से वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस बात से खफा महिला अधिकारी ने सिपाही से मारपीट कर दी। एसओ नरेश राठौड ने बीच में आकर महिला अधिकारी से कड़ी नाराजगी जताई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed