फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: सेना में 27 पद के लिए मैदान में उतरे 10,500 युवा, यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए

Tue, 12 Sep 2017 06:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 12 Sep 2017 06:25 PM IST
विज्ञापन
Above ten thousand youth participate against only 27 post in army bharti relly
army

सेना में शाम‌िल होने को लेकर युवाओं में जबर्दस्त उत्साह नजर आया। केवल 27 पदों के लिए सात राज्यों से आवेदन मांगे गए थे। लेक‌िन इसके सापेक्ष 10 हजार से ज्यादा युवा मैदान में उतरे। तो खुद ही तस्वीरों में देख लीज‌िए...

Above ten thousand youth participate against only 27 post in army bharti relly
army

प्रादेशिक सेना 108 इन्फेंट्री बटालियन (टेरिटोरियल आर्मी) महार रेजीमेंट में 27 पदों पर भर्ती के लिए दून में एक साथ 10,500 युवा दौड़े। 1600 मीटर लंबी दौड़ के बाद इनमें से 480 युवाओं का चयन आगामी प्रक्रिया के लिए हुआ। अब 16 सितंबर तक इनकी चयन की प्रक्रिया चलेगी। उधर, दौड़ की वजह से गढ़ी कैंट क्षेत्र में दिनभर मेले जैसा माहौल रहा।

Above ten thousand youth participate against only 27 post in army bharti relly
army

गढ़ी कैंट स्थित शहीद जसवंत सिंह मैदान (महिंद्रा ग्राउंड) में सुबह पांच बजे से युवाओं की एंट्री बंद हो गई। इसके बाद सभी 1600 मीटर लंबी दौड़ में शामिल हुए। 108 टीए महार रेजीमेंट के मेजर पीएस कोचर ने बताया कि भर्ती के लिए कुल 10,500 युवाओं ने रिपोर्ट किया। इसमें सर्वाधिक 6300 युवा उत्तर प्रदेश के रहे। दूसरे नंबर पर उत्तराखंड के युवाओं की भीड़ रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Above ten thousand youth participate against only 27 post in army bharti relly
army

इसके अलावा मध्य प्रदेश, उड़ीसा, बिहार, छत्तीसगढ़ और झारखंड के युवा भी भर्ती में शामिल हुए। इनमें से केवल 480 युवा ही लंबी दौड़ की बाधा पार कर पाए। 108 टीए महार रेजीमेंट के कमान अधिकारी कर्नल के. जयचंद्रन ने बताया कि दौड़ में सफ ल रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा मंगलवार को होगी। प्रादेशिक में भर्ती होने वाले अभ्यर्थियों के लिए साल भर में मात्र दो माह की स्थाई नौकरी की गारंटी होती है।

विज्ञापन
Above ten thousand youth participate against only 27 post in army bharti relly
army

हालांकि जरूरत के अनुसार इसे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चयनितों का अब फिजिकल, मेडिकल, ऑब्स्टैकल कोर्स और इंटरव्यू होने के बाद मेरिट जारी की जाएगी। उधर, भर्ती रैली के कारण गढ़ी में मेले जैसा नजारा रहा। यहां दिन भर युवाओं की भारी भीड़ रही। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed