फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: तीनों बैरागी संतों की भीड़ 10 अखाड़ों पर पड़ी भारी, स्नान के लिए देना पड़ा दोगुना समय, तस्वीरें...  

Mon, 12 Apr 2021 09:04 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Apr 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Police Give Extra Time to Bairagi Saints Huge Crowd For Ganga Snan Photos
महाकुंभ में शाही स्नान करते बैरागी अखाड़ों के संत - फोटो : अमर उजाला

13 अखाड़ों में शामिल बैरागियों के तीन अखाड़ों के साधु-संतों की भीड़ अन्य दस अखाड़ों पर भारी पड़ी। इसी के चलते प्रशासन को भी बैरागियों के संतों को अन्य अखाड़ों से समय भी दोगुना देना पड़ा। वहीं, बैरागी कैंप से लेकर हरिद्वार-देहरादून मार्ग पर दिनभर बैरागी संत ही नजर आए।  

देशभर में साधु-संतों के 13 अखाड़े हैं। इनमें बैरागियों के भी तीन अखाड़े श्री निर्माणी, दिगंबर और निर्मोही अणि अखाड़ा शामिल है। सोमवार को कुंभ के शाही स्नान के लिए पंडालों से निकले साधु-संतों की बड़ी तादात में संख्या को देखकर पुलिस को भी व्यवस्था संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

महाकुंभ 2021: शाही स्नान पर आसमान में हुई एक अनोखी घटना, देव स्नान से पहले दिखता है ऐसा नजारा, तस्वीरें...

हालत यह रही कि पुलिस प्रशासन को हरिद्वार-देहरादून मार्ग को शंकराचार्य चौक से बिल्कुल बंद करना पड़ा। सुबह आठ बजे से ही बैरागी संत गंगा स्नान करने के लिए ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी के लिए निकल पड़े और दोपहर तक वाहनों की लंबी लाइन हाईवे पर लगी रही।

महाकुंभ 2021: कुंभ पर्व का शाही स्नान आज, लाखों भक्तों और संतों ने लगाई पावन डुबकी, तस्वीरों में देखें

वहीं, ब्रह्मकुंड हरकी पैड़ी पर भी बैरागी संतों का हुजूम ही हुजूम रहा। प्रशासन ने अन्य अखाड़ों को शाही स्नान के लिए तीस मिनट का समय दिया। बैरागियों को शाही स्नान के लिए 50 मिनट का समय देना पड़ा। 

Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Police Give Extra Time to Bairagi Saints Huge Crowd For Ganga Snan Photos
महाकुंभ में शाही स्नान करते बैरागी अखाड़ों के संत - फोटो : अमर उजाला

अधिकांश बैरागी संतों ने अपने वाहनों को ही रथ बना लिया। संत अपने वाहनों की छतों को बैठने योग्य बनाकर उन पर सवार हो गए। अपने अनुयायियों के साथ वह अपने पंडालों से निकल पड़े। सैकड़ों की संख्या में ऐसे वाहनों की बैरागी कैंप में ही लंबी लाइन लग गई। बड़ी संख्या में वाहनों के होने से बैरागी कैंप में जाम भी लगने की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने बमुश्किल संभाला। वहीं, दूसरी तरफ बैरागी कैंप के संत हाथों में तलवार रखने के साथ ही भगवान परशुराम का हथियार साथ थामे रहे। इससे वह अपनी शस्त्र शक्ति का प्रदर्शन भी करते दिखे। 

Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Police Give Extra Time to Bairagi Saints Huge Crowd For Ganga Snan Photos
महाकुंभ में शाही स्नान करते बैरागी अखाड़ों के संत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शाही स्नान पर नभ, जल, थल से अभेद सुरक्षा व्यवस्था रही। शहर के चौक-चौराहों के अलावा अतिसंवेदनशील क्षेत्र हरकी पैड़ी पर स्नाइपर के साथ एनएसजी के कमांडो तैनात रहे। मेला क्षेत्र में लगातार डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते की टीम ने चेकिंग की। हाईवे पर भी चार किमी के क्षेत्र में वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Police Give Extra Time to Bairagi Saints Huge Crowd For Ganga Snan Photos
महाकुंभ में शाही स्नान करते बैरागी अखाड़ों के संत - फोटो : अमर उजाला

शाही स्नान को लेकर रविवार देर रात से ही पुलिसकर्मी, अर्धसैनिक बलों के जवानों को तैनात कर दिया गया था। सोमवार को श्रद्धालुओं का रेला मेला क्षेत्र की तरफ बढ़ने के साथ ही पुलिसकर्मी की सतर्कता भी बढ़ गई। घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की लगातार चेकिंग हुई। जल पुलिस भी अलर्ट रही। मेला क्षेत्र के घाटों की ड्रोन कैमरों और हेलीकॉप्टर से निगरानी की गई। वहीं, हरकी पैड़ी से शिवमूर्ति चौक और भीमगोड़ा तक का क्षेत्र को जीरो जोन रहा।

विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Police Give Extra Time to Bairagi Saints Huge Crowd For Ganga Snan Photos
महाकुंभ में शाही स्नान करते बैरागी अखाड़ों के संत - फोटो : अमर उजाला

हरकी पैड़ी जाने वाले श्रद्धालुओं को बिरला पुल से भेजा गया। स्नान कर लौटने वाले श्रद्धालुओं को अपर रोड से वाल्मीकि चौक होते हुए शिवमूर्ति चौक से स्टेशन व पार्किंग क्षेत्रों में भेजा गया। रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर भी चेकिंग हुई। शाही स्नान के जुलूस के दौरान भी पुलिस सतर्क रही। जुलूस के चारों तरफ रस्सा फोर्स भी तैनात रही। जुलूस के आगे-पीछे पुलिसकर्मी चल रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed