फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ: शाही स्नान में जाने के लिए नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़, घंटों बाद हुआ रजिस्ट्रेशन, मिले 15 पॉजिटिव, तस्वीरें...

Mon, 12 Apr 2021 07:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन(रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारसन(रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Apr 2021 07:45 PM IST
विज्ञापन
Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Crowd on Narsan Border For Going To Shahi snan Photos
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शाही स्नान में जाने के लिए रोडवेज और निजी बसों से बड़ी संख्या में नारसन बॉर्डर पर पहुंचे श्रद्धालुओं को फजीहत झेलनी पड़ी। यहां श्रद्धालुओं को रजिस्ट्रेशन और कोरोना जांच के बाद ही हरिद्वार की ओर भेजा गया। वहीं, बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते रजिस्ट्रेशन विंडो और कोरोना जांच बूथों पर लंबी लाइन लगी रही। ऐसे में श्रद्धालुओं को घंटों तक धूप में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान 15 श्रद्धालु पॉजिटिव मिले। 



महाकुंभ 2021: शाही स्नान पर आसमान में हुई एक अनोखी घटना, देव स्नान से पहले दिखता है ऐसा नजारा, तस्वीरें...

शाही स्नान को देखते हुए सोमवार को नारसन बॉर्डर पर व्यवस्थाओं के कड़े इंतजाम थे। बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यूपी के फलौदा से रूट डायवर्ट किया गया था। फलौदा से सीधा लक्सर होते हुए वाहनों को हरिद्वार भेजा गया। बाहरी राज्यों से आने वाली रोडवेज और निजी बसों को ही नारसन बॉर्डर पर भेजा गया। रोडवेज और निजी बसों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नारसन बॉर्डर पर पहुंचे। 

शाही स्नान 2021 : हरकी पैड़ी पर अखाड़ों के संतों ने किया स्नान, बड़ी संख्या में दिखे नागा साधु, तस्वीरें

यहां सभी बसों में सवार श्रद्धालुओं की निगेटिव रिपोर्ट चेक की गई। जिसकी रिपोर्ट नहीं थी, उसका रजिस्ट्रेशन और जांच कराई गई। बॉर्डर पर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण रजिस्ट्रेशन विंडों और कोरोना जांच बूथों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगी रही। घंटों तक श्रद्धालुओं को लाइन में लगना पड़ा। रजिस्ट्रेशन और कोरोना जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही श्रद्धालुओं को बसों में बैठाकर हरिद्वार के लिए रवाना किया गया। 

Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Crowd on Narsan Border For Going To Shahi snan Photos
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

बॉर्डर पर यह रही स्थिति
कोरोना जांच- 2766
जांच रिपोर्ट लेकर आए- 5425
थर्मल स्क्रीनिंग और रजिस्ट्रेशन- 8193
बसें वापस लौटाई- 13
पॉजिटिव मिले -15

Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Crowd on Narsan Border For Going To Shahi snan Photos
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

वहीं, बॉर्डर पर कोरोना जांच बूथों और रजिस्ट्रेशन विंडों पर शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती रहीं। लाइन में लगे लोग एक-दूसरे से भिड़ते नजर आए। इस दौरान पुलिस ने शारीरिक दूरी नियम का पालन करने की कई बार हिदायत दी, लेकिन लाइन में लगे लोगों की भीड़ कम नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Crowd on Narsan Border For Going To Shahi snan Photos
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर की ओर से निजी बसों से आए श्रद्धालुओं को बस चालकों ने यूपी के फलौदा में उतार दिया। ऐसे में इन बसों में सवार होकर आए यात्रियों को फलौदा से नारसन बॉर्डर तक पांच किलोमीटर पैदल चलने पर मजबूर होना पड़ा। दरअसल, मुजफ्फरनगर से कुछ निजी बसें फलौदा तक ही सवारी लेकर आ रही हैं। यहां से बसें वापस मुजफ्फरनगर लौट रही हैं। इसके कारण इनमें सवार श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Haridwar Kumbh mela 2021: Heavy Crowd on Narsan Border For Going To Shahi snan Photos
नारसन बॉर्डर पर उमड़ी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

शाही स्नान को देखते हुए हल्के फोर व्हीलर वाहनों को फलौदा से हरिद्वार भेजा गया। किसी भी फोर व्हीलर वाहन को नारसन बॉर्डर पर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि, स्थानीय फोर व्हीलर वाहनों को नारसन बॉर्डर से गुजरने की अनुमति थी। स्थानीय लोगों के पुलिस की ओर से आधार कार्ड चेक किए गए। इसके बाद ही उन्हें एंट्री दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed