फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Instructions issued to update the reserve land bank soon

Dehradun News: रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश

Sat, 19 Sep 2026 01:53 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Instructions issued to update the reserve land bank soon
देहरादून। वन भूमि हस्तांतरण से जुड़े लंबित प्रकरणों के निस्तारण में तेजी लाने और क्षतिपूर्ति पाैधरोपण के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने अधिकारियों को रिजर्व लैंड बैंक जल्द अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने शुक्रवार को वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में डिग्रेडेड फॉरेस्ट लैंड और नॉन-फॉरेस्ट लैंड का शीघ्र सर्वेक्षण कराने को कहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने संबंधित भूमि का डाटा तैयार कर उसकी केएमएल फाइल बनाने और निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए। तकनीकी कार्य में आवश्यकता के अनुसार लोक निर्माण विभाग और पीएमजीएसवाई के कनिष्ठ एवं सहायक अभियंताओं की मदद लेने को कहा, ताकि प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न हो। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में राजस्व उप निरीक्षकों को निर्देशित कर नॉन-फॉरेस्ट लैंड का सर्वेक्षण प्राथमिकता से पूरा कराने को कहा। सर्वेक्षण के बाद चिह्नित भूमि का विवरण समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण के लिए भूमि की उपलब्धता जरूरी है। व्यवस्थित और अद्यतन रिजर्व लैंड बैंक से ऐसे मामलों में आवश्यक भूमि की पहचान करने के साथ ही लंबित प्रकरणों के निस्तारण में भी तेजी आएगी। बैठक में डीएफओ अमित कंवर, संयुक्त मजिस्ट्रेट राहुल आनंद, एसडीएम सदर अपूर्वा सिंह, एसडीएम ऋषिकेश कुमकुम जोशी और एसडीएम डोईवाला अपर्णा ढौंडियाल सहित वन एवं राजस्व विभाग के अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed