फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महाकुंभ 2021: शाही स्नान पर आसमान में हुई एक अनोखी घटना, देव स्नान से पहले दिखता है ऐसा नजारा, तस्वीरें...

Mon, 12 Apr 2021 07:21 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 12 Apr 2021 07:21 PM IST
विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Rare Incident Happened during Shahi Snan
हरिद्वार में शाही स्नान पर हुई अनोखी घटना - फोटो : अमर उजाला

हरिद्वार में सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर आसमान में अद्भुत नजारा देखने को मिला। बैरागियों के स्नान के दौरान अचानक सूरज की रोशनी कम हो गई। लोगों की नजर जब आसमान की ओर पड़ी तो सूर्य के चारों तरफ गोल आकार का घेरा नजर आया। लोगों ने अद्भुत दृश्य को कैमरे में कैद किया। ज्योतिषाचार्यों ने इसे कुंभ में देव स्नान से पहले की ऐतिहासिक घटना बताया। 



सोमवार दोपहर बैरागी अखाड़ों के निर्मोही, निर्वाणी और दिगंबर अणियों के संत ब्रह्मकुंड पर स्नान कर रहे थे। इसी बीच सूर्य की चारों ओर से गोल आकार का दृश्य देख श्रद्धालु और संत नतमस्तक हो गए।

VIDEO: Haridwar Kumbh 2021 शाही स्नान के मौके पर उड़ी Social Distancing की धज्जियां, उमड़ी भीड़ Corona

सूर्य को जल चढ़ाकर अराधना करने लगे। हर कोई अद्भुत नजारे को अपने मोबाइल और कैमरे में कैद करता नजर आया। ज्योतिषाचार्य एवं प्राच्य विद्या सोसायटी के संस्थापक डा. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक कुंभ वर्ष में हर बार ऐसा नजारा दिखता है।

यह भी पढ़ें... महाकुंभ 2021: कुंभ पर्व का शाही स्नान आज, लाखों भक्तों और संतों ने लगाई पावन डुबकी, तस्वीरों में देखें

2010 के कुंभ में भी 13 अप्रैल की शाम को सूर्य के चारों तरफ गोल आकार बना था। डा. मिश्रपुरी के मुताबिक 14 अप्रैल से 14 मई तक बारी-बारी से देवता कुंभ स्नान के लिए आते हैं।

Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Rare Incident Happened during Shahi Snan
हरिद्वार में शाही स्नान पर हुई अनोखी घटना - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल को स्वयं भगवान ब्रह्मा स्नान के लिए आते हैं। उनके स्नान से पहले ऐसा नजारा दिखता है। तीर्थ पुरोहित उज्ज्वल पंडित के मुताबिक अद्भुत संयोग कुंभ में सूरज की किरणों से अमृत वर्षा को दर्शाता है। गुरुकुल कांगड़ी विवि के खगोल विशेषज्ञ डा. हेमवती नंदन बताते हैं आमतौर पर ऐसा दृश्य सूर्यग्रहण पर नजर आता है।

Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Rare Incident Happened during Shahi Snan
हरिद्वार में शाही स्नान पर हुई अनोखी घटना - फोटो : अमर उजाला

सामान्य दिनों में सूर्य के चारों तरफ गोला नहीं बनता है। लेकिन तापमान और आद्रता में अचानक परिवर्तन आने से भी ऐसा नजारा देखा जाता है। सोमवार को ऐसा नजारा क्यों बना, इसकी जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Rare Incident Happened during Shahi Snan
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

वहीं, शाही स्नान पर हरिद्वार में  श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कोविड के साए में चार बजे तक 27 लाख 75 हजार श्रद्धालुओं और संतों ने गंगा में डुबकी लगाई। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड में सभी 13 अखाड़ों के संतों ने राजसी ठाठ के साथ शाही स्नान किया। गंगा किनारे सभी घाटों पर श्रद्धालुओं की जबरदस्त भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने स्नान और दान कर पुण्य लाभ कमाया। 

विज्ञापन
Kumbh mela 2021 Somvati Amavasya Shahi Snan: Rare Incident Happened during Shahi Snan
हरिद्वार में शाही स्नान - फोटो : अमर उजाला

सुबह आठ बजे तक हरकी पैड़ी एवं ब्रह्मकुंड श्रद्धालुओं के स्नान के लिए खुली रही। श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ उमड़ने से सुबह सात से आठ बजे तक हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट पैक रहे। मेला पुलिस ने सुबह आठ बजे के बाद हरकी पैड़ी क्षेत्र के घाट श्रद्धालुओं से खाली करवा दिए और अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए रिजर्व कर दिए। हरकी पैड़ी क्षेत्र की साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed