फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Awareness: Team reaches Kanasar after running

जागरूकता : 118 किमी दौड़कर कनासर पहुंचा दल

Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sat, 19 Sep 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Awareness: Team reaches Kanasar after running
युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश देने के लिए विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की ओर से शुरू की गई दौड़ देवभूमि की संकल्प नशामुक्त उत्तराखंड रिले रन का पहला चरण शुक्रवार को पूरा हुआ। देहरादून से रवाना दल 118 किमी की दूरी तय कर कनासर पहुंचा। रिले रन में क्लब के 12 एथलीट्स प्रतिभाग कर रहे हैं। देहरादून में देवभूमि मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सतीश चंद्र चौहान और एसएआई कोच गुरफूल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दल को रवाना किया। एथलीट्स ने रिले फॉर्मेट में दौड़ते हुए पहले दिन करीब 118 किमी की दूरी तय की और कनासर पहुंचे। यहां रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह दल महासू देवता मंदिर हनोल के लिए रवाना होगा। हनोल पहुंचकर करीब 185 किमी की रिले रन पूरी की जाएगी। रन के दौरान रास्ते में एथलीट्स ने विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी। युवाओं को नियमित रूप से खेलों से जुड़ने और खेल को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। विकासनगर में विधायक मुन्ना सिंह चौहान और व्यापार मंडल की ओर से दल का स्वागत किया गया। विधायक ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया। क्लब अध्यक्ष प्रभजोत सिंह ने कहा कि अभियान का उद्देश्य हर पड़ाव पर खेल से जुड़ो, नशे से दूर रहो का संदेश पहुंचाना है। इस दौरान उपाध्यक्ष सत्यपाल चौहान, सुनील कुमार रत्तूड़ी, संजय असवाल, अमन चौहान, अभिषेक चौहान और अजय समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed