कुंभ पर्व का शाही स्नान आज यानी सोमवार को है। सोमवती अमावस्या के शाही स्नान पर कुंभ मेला पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरकी पैड़ी पर स्नान करने के लिए राहत दी। सुबह आठ बजे तक गंगा घाटों पर दस लाख भक्तों ने डुबकी लगाई। श्रद्धालु सुबह सात बजे तक स्नान कर पाए। इसके बाद आम श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र में नहीं जा पाए, क्षेत्र अखाड़ों के संतों के स्नान के लिए आरक्षित रहा। शहर के अंदर चारपहिया, आटो व ई-रिक्शाओं को देवपुरा चौक से आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। आईजी मेला ने बताया कि शाही स्नान के दौरान जाने वाले वाहनों की संख्या 100 से ज्यादा नहीं है। इसके साथ ही हाथी एवं घोड़ों की संख्या भी कम है। महामंडलेश्वर अपने साथ 25 से ज्यादा भक्तजन नहीं ले जा सकेंगे। वहीं जुलूस में पांच से ज्यादा बैंड डीजे वाले नहीं हैं। संजय सेतू पर कोई भी अखाड़ा खड़ा नहीं रहा । साधु-संतों के साथ नियुक्त गनर पुल नंबर एक से प्रवेश कराने के बाद पुलिस नंबर चार पर पहुंच रहे हैं। क्योंकि पुलिसकर्मी चमड़े की बेल्ट व जूते पहने रहते हैं। जिसके चलते वह ब्रह्मकुंड पर नहीं जा सकते हैं। कोई भी विदेशी फोटोग्राफर साधु-संतों के साथ नहीं जा रहा है।
महाकुंभ 2021: कुंभ पर्व का शाही स्नान आज, लाखों भक्तों और संतों ने लगाई पावन डुबकी, तस्वीरों में देखें
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:25 PM IST
सार
- सुबह आठ बजे तक गंगा घाटों पर दस लाख भक्तों ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने सुबह सात बजे तक स्नान कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन