फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Preparation for full day safari at Rajaji Tiger Reserve two vehicles to be permitted each gate

उत्तराखंड: अब राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी, हर गेट से दो वाहनों को मिल सकेगी अनुमति

Sat, 19 Sep 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 19 Sep 2026 05:00 AM IST
सार

अब राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन मध्य प्रदेश की तर्ज पर फुल डे सफारी कराने की योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें हर गेट पर दो-दो वाहनों के माध्यम से फुल डे सफारी कराई जा सकेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Preparation for full day safari at Rajaji Tiger Reserve two vehicles to be permitted each gate
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाजी टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी की तैयारी है। इसके प्रस्ताव को अंतिम रूप देने में राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन जुटा है।

विज्ञापन


प्रदेश में इको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए बीते वर्षों में कई नए जोन भी खोले गए हैं। इसके अलावा अन्य विकल्पों को बढ़ाया गया है। अगर राजाजी टाइगर रिजर्व की बात की जाए तो यहां पर चीला, मोतीचूर, चिलावाली और रानीपुर गेट के माध्यम से सुबह और शाम दो शिफ्टों में तय वाहनों के माध्यम से सफारी की पर्यटक कर सकते हैं।
विज्ञापन


यह दोनों शिफ्ट चार- चार घंटे की होती है। अब राजाजी टाइगर रिजर्व प्रबंधन मध्य प्रदेश की तर्ज पर फुल डे सफारी कराने की योजना को लेकर प्रस्ताव तैयार कर रहा है। इसमें हर गेट पर दो-दो वाहनों के माध्यम से फुल डे सफारी कराई जा सकेगी। इसका शुल्क भी अधिक होगा। अधिकारियों के अनुसार राज्य में अभी तक कहीं पर भी फुल डे सफारी की व्यवस्था नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों की संख्या बढ़ी

राज्य में सफारी में आने वाले पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। वित्तीय वर्ष 2022-2023 में 658613, 2023-2024 में 717939 और 2024-2025 में 808324 पर्यटक पहुंचे।


युवा विद्यार्थी संवाद: जेन-जी की सोच ने खींचा सीएम धामी का ध्यान, युवाओं ने बड़ी चुनौतियों को लेकर दिए सुझाव

मध्य प्रदेश के बांधवगढ़, कान्हा टाइगर रिजर्व में फुल डे सफारी कराई जाती है। इसी तरह राजाजी टाइगर रिजर्व में सफारी शुरू करने की योजना है। यह सफारी सूर्याेदय से सूर्यास्त तक होगी। इसका प्रस्ताव तैयार कर प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव के पास भेजा जाएगा। अगर अनुमति मिलती है और इसका शुल्क तय हो जाता है, इसके बाद जब अगला पर्यटन सीजन शुरू होगा, तो उसमें यह नई व्यवस्था लागू की जाएगी।
-कोको रोसे, निदेशक, राजाजी टाइगर रिजर्व

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed