श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर शुक्रवार को देवभूमि उत्तराखंड कृष्णमय हो गई। घरों से लेकर मंदिरों तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा। कहीं राधा-कृष्ण की भव्य झांकियां मन मोह रही थीं तो कहीं कान्हा के भजनों पर भक्त झूमते ही रहे। मंदिरों में सुबह से बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीकृष्ण के दर्शन के लिए उमड़े रहे। जैसे ही रात के 12 बजे, पूरा शहर कन्हैया के जन्म की खुशी में झूम उठा। मंदिरों और घरों के बाहर आतिशबाजी व जय कन्हैया लाल की... के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
2 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में कान्हा के जन्मोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मथुरा से आए कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में आठ फुट की पूतना और शंख में विराजमान कन्हैया आकर्षण का केंद्र रहे। इसके अलावा राधा-कृष्ण का डांडिया नृत्य, मयूर नृत्य, माखनचोरी का मंचन, राधा कृष्ण नृत्य की सुंदर झांकियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर में फूलों की होली भी खेली गई। इस दौरान महेंद्र रवींद्र पुरी, दिगंबर भागवत, दिगंबर दिनेश पुरी, मधु जैन, संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, दिलीप सैनी आदि मौजूद रहे।
3 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
नरवदेश्वर महादेव सेवा समिति की ओर से सहारनपुर रोड स्थित आदर्श मंदिर में आयोजित भजन संध्या में नैनन में श्याम समाय गो... पर श्रद्धालु जमकर झूमे। इस अवसर पर राधा-कृष्ण की भव्य झांकी प्रस्तुति की गई। बालक-बालिकाओं ने कन्हैया के माखन चोरी का मंचन किया। कार्यक्रम में बाल कलाकारों को सम्मानित किया गया।
4 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमनगर स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रासलीला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुभाष माकिन, अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, नरेंद्र खत्री, राजीव पुंज, राजेश भाटिया, कृष्ण प्रसाद, बाबी भाटिया, संगीता भाटिया, मोन्टू भाटिया, मन्नू भाटिया, कांता चावला, सोमनाथ भाटिया आदि मौजूद रहे।
5 of 8
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
- फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी नारायण पंचमुखी सिंदूरिया हनुमान पंचायती मंदिर में कलाकारों ने राधा-कृष्ण, गणेशजी, शिव-पार्वती की झांकियां प्रस्तुत कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह से देर रात तक पूजन का सिलसिला चलता रहा। पुलिस लाइन में जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। हरिओम आश्रम ट्रस्ट की ओर से हरिओम एन्क्लेव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पंडित कुशलानंद ने कृष्ण लीलाओं का वर्णन किया। रात 12 बजते ही कान्हा जी की आरती की गई।