फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कृष्ण जन्माष्टमी 2018: आज रात होगा बांके बिहारी का जन्म, पूजन के समय इन पांच बातों का रखें ध्यान

Sun, 02 Sep 2018 09:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 02 Sep 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 during puja keep these thing on mind
krishna

कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व दो दिन मनाया जाएगा। भक्तों से निवेदन है कि पूजन के वक्त वह इन बातों का खास ध्यान रखें।


 

krishna janmashtami 2018 during puja keep these thing on mind
कृष्णा

रविवार को अर्ध रात्रि से अष्टमी लग रही है। इसलिए श्रद्धालुओं को रविवार को व्रत रखकर पर्व मनाना पड़ेगा। वैष्णवों और बैरागियों की जन्माष्टमी सोमवार को पड़ रही है। नंदोत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा।  रविवार को रात्रि 8.48 बजे तक सप्तमी तिथि है। इस प्रकार जिस समय भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, वह तिथि रविवार की रात को ही पड़ेगी।
 

krishna janmashtami 2018 during puja keep these thing on mind
कृष्णा

सोमवार की रात को 9.20 बजे तक अष्टमी है और उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। संयोग यह है कि भगवान का जन्म जिस रोहिणी नक्षत्र में हुआ था वह नक्षत्र सोमवार को ही लग रहा है, जबकि सोमवार को आधी रात नवमी लग जाएगी। इस प्रकार विद्वानों का मानना है श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रविवार को ही मनाया जाना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 during puja keep these thing on mind
डेमो - फोटो : demo pic

स्मार्त सम्प्रदाय के लिए यही दिन धर्मसिंधु द्वारा सुझाया गया है, लेकिन रविवार को रोहिणी नक्षत्र उपलब्ध नहीं होगा, उस दिन कृतिका नक्षत्र पड़ रहा है। बहरहाल कृष्ण जन्मोत्सव दोनों दिन मनाया जाएगा। रविवार को शीतला सप्तमी भी है और धूमास योग पड़ रहा है। सोमवार को जन्माष्टमी का पर्व प्रवर्धमान नक्षत्र में मनाया जाएगा। गोकुल में भगवान श्रीकृष्ण के आगमन की खुशियां मंगलवार को नंदोत्सव के रूप में वैष्णव सम्प्रदाय द्वारा मनाई जाएंगी।
 

विज्ञापन
krishna janmashtami 2018 during puja keep these thing on mind
कृष्ण

जन्माष्टमी पर पूजन करते वक्त हर भक्त को इन पांच बातों का खास ध्यान रखना होगा। कृष्ण जी के प्रिय माखन-मिश्री, पीले वस्त्र, पीले फल, मोर पंख और तुलसी घर के मंदिर में या किसी ऐसे मंदिर में जा कर अर्पित करें। जहां कृष्ण जन्म मनाया जा रहा हो।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed