फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan : कृषि कानूनों के विरोध के चलते उत्तराखंड के इस गांव में भाजपा नेताओं का प्रवेश निषेध, तस्वीरें

Thu, 21 Jan 2021 04:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Jan 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: in uttarakhand this village bjp leaders and workers entry banned
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

कृषि कानूनों के विरोध के चलते उत्तराखंड के इस गांव में अब भाजपा नेताओं का प्रवेश निषेध कर दिया गया है। बकायदा इसके लिए गांव के बाहर बोर्ड लगाया गया है। जसपुर की ग्राम पंचायत मनोरथपुर के ग्राम मलपुरी के निवासियों ने कृषि कानूनों के विरोध के चलते भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं को किसान विरोधी बताकर उनका प्रवेश ग्राम में निषेध कर दिया है।

kisan andolan in uttarakhand latest news: in uttarakhand this village bjp leaders and workers entry banned
किसान आंदोलन - फोटो : amar ujala

ग्राम मलपुरी में ग्राम वासियों ने ग्राम के बाहर विद्युत पोलों पर बोर्ड लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं से ग्राम में नहीं आने का अनुरोध किया है। कहा की यदि वह उनके ग्राम में आते हैं तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम वासियों की नहीं है। वह स्वयं अपनी सुरक्षा के जिम्मेदार होंगे।
 

kisan andolan in uttarakhand latest news: in uttarakhand this village bjp leaders and workers entry banned
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

ग्रामीणों ने पंचायत कर कहा की केंद्र में भाजपा की सरकार है। किसान संगठनों की मांग पर केंद्र सरकार किसान विरोधी कृषि कानूनों को वापस नहीं कर रही है। अब तक 70 से अधिक किसान अपनी शहादत दे चुके हैं। इससे ग्रामीण भाजपा से आक्रोशित हैं। पंचायत में पूर्व प्रधान सुबा सिंह, अवतार सिंह, नवदीप सिंह, अर्जुन सिंह, राजू सिंह, जितेंद्र सिंह, परमजीत सिंह, मनिंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: in uttarakhand this village bjp leaders and workers entry banned
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (file photo)

वहीं हरिद्वार में महानगर यूथ कांग्रेस ने किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली में देश का नक्शा तैयार करने के लिए हरिद्वार में एक मुट्ठी मिट्टी एकत्र की। इस मिट्टी से दिल्ली में नक्शा तैयार किया जाएगा। यूथ कांग्रेस ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान के बाद यह मिट्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेगी। महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश भाटी के नेतृत्व में ‘एक मुट्ठी मिट्टी शहीदों के नाम’ अभियान शुरू किया गया।

विज्ञापन
kisan andolan in uttarakhand latest news: in uttarakhand this village bjp leaders and workers entry banned
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला (file photo)

उन्होंने कहा कि देश का किसान सड़कों पर है। 45 दिन के अंदर कई किसान शहीद हो चुके हैं। जबकि प्रधानमंत्री कॉरपोरेट घरानों के दबाव में भारी विरोध और शहादत के बाद भी नए कृषि कानून को वापस लेने के लिए तैयार नहीं है। कहा कि कांग्रेस देश का नक्शा तैयार करने के लिए हरिद्वार से मिट्टी भेज रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed