फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Andolan: उत्तराखंड में सड़कों पर अन्नदाता ट्रैक्टर रैली निकाल कर जताया विरोध, तस्वीरें

Thu, 14 Jan 2021 05:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 14 Jan 2021 05:50 PM IST
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers tractor rally in Udham Singh Nagar, watch in photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के अन्नदाता सड़कों पर निकले और ट्रैक्टर रैली निकाल कर नए कृषि कानूनों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार का पुतला बनाकर किसानों ने रोष प्रकट किया।

Trending Videos
Kisan Andolan: Farmers tractor rally in Udham Singh Nagar, watch in photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले में किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को कृषि बिल के विरोध में किसानों ने दिनेशपुर से विशाल ट्रैक्टर रैली निकाली। रैली से पहले किसानों ने शहर में केंद्र और राज्य सरकार के पुतलों के साथ जुलूस निकाला। बाद में मुख्य चौराहे पर पुतला दहन किया गया।

Kisan Andolan: Farmers tractor rally in Udham Singh Nagar, watch in photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

ट्रैक्टर रैली गुरुद्वारा परिसर से निकाली गई। रैली को क्षेत्र के वयोवृद्ध किसान जोगिंदर सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद किसान ट्रैक्टरों से रैली के साथ गूलरभोज की ओर रवाना हो गए। वहीं, गूलरभोज में शिक्षा मंत्री के आवास के पास किसानों ने धरना दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers tractor rally in Udham Singh Nagar, watch in photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

किसानों ने कृषि मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और तीनों कृषि कानून वापस लेने की मांग की। इसके बाद अब सैकड़ों की संख्या में किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना होंगे। किसानों का कहना है कि 18 जनवरी को महिला किसान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 23 जनवरी को सुभाष जयंती पर सभी प्रदेशों में राजभवनों का घेराव किया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Kisan Andolan: Farmers tractor rally in Udham Singh Nagar, watch in photos
ट्रैक्टर रैली - फोटो : amar ujala

बुधवार को लोहड़ी पर्व पर तराई किसान संगठन के बैनर तले रुद्रपुर में किसानों ने तीनों कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर आक्रोश प्रकट किया था। गल्ला मंडी से गांधी पार्क के पास तक निकले किसानों के जुलूस में तराई किसान संगठन के झंडों के साथ ही तिरंगा और काले झंडे भी नजर आए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed