सोनप्रयाग से 12521 श्रद्धालुओं ने पैदल मार्ग से धाम के लिए प्रस्थान किया। वहीं, शाम सात बजे तक बाबा केदार के दर्शन कर 14 हजार से अधिक श्रद्धालु सोनप्रयाग लौट आए थे। बार-बार होती बारिश के बीच पैदल मार्ग से केदारनाथ तक बाबा केदार के भक्तों की आवाजाही होती रही।
सोमवार को तड़के 4 बजे से सोनप्रयाग से यात्री पैदल मार्ग से धाम के लिए प्रस्थान करने लगे थे। दोपहर बाद से सोनप्रयाग से केदारनाथ के बीच बार-बार बारिश के चलते यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भेजा गया। शाम पांच बजे तक कुल 12521 यात्रियों को केदारनाथ के लिए रवाना किया गया।
वहीं, देर शाम 7 बजे तक केदारनाथ से 14 हजार से अधिक यात्री सोनप्रयाग लौट चुके थे। सोनप्रयाग कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राकेंद्र सिंह कठैत ने बताया कि बाबा केदार के भक्तों को बिना रोक-टोक के भेजा जा रहा है। कई यात्री रात्रि आठ बजे के बाद गौरीकुंड जा रहे हैं, उन्हें जरूरी पूछताछ के बाद भेजा जा रहा है।
Chardham Yatra: मौसम का अलर्ट...अधिक बारिश होने पर यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोकने के निर्देश
2 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में दर्शनार्थियों की संख्या एक लाख के पार हो गई है। सोमवार को धाम में 26180 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। कपाट खुलने के बाद से अभी तक कुल 105879 शिव भक्त बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।
3 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
दो मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में कपाट खुलने के दिन से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। पहले दिन 30154 शिव भक्त धाम पहुंचे। सोमवार को सुबह चार बजे से ही मंदिर में भक्तों की लाइन लगने लगी थी। सुबह आठ बजे तक मंदाकिनी आस्था पथ पर टोकन के हिसाब से लंबी लाइन लग चुकी थी।
4 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद 2 बजे बाबा केदार को बाल भोग लगाया गया और इस दौरान मंदिर को लगभग एक घंटे बंद रखा गया। अपराह्न तीन बजे से सात बजे तक भक्तों दर्शनों में जुटे रहे। इधर, सांयकालीन आरती में भी भक्तों की भारी भीड़ जुटी रही। श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी गिरीश देवली ने बताया कि सभी भक्तों को सुलभ दर्शन कराए जा रहे हैं।
5 of 5
केदारनाथ धाम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के बाद से तीन दिनों में हेलिकॉप्टर से तीन हजार से अधिक श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। इस वर्ष यात्रा में आठ हेली कंपनियों के नौ हेलिकॉप्टर केदारघाटी के अलग-अलग हेलिपैड से केदारनाथ के लिए उड़ान भर रहे हैं। तीन दिनों में नौ हेलिकॉप्टर कुल 572 शटल कर चुके हैं। इस दौरान 3074 यात्री हेलिकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे और दर्शन कर 2838 लौटे हैं। मौसम की बेरुखी के बीच सुबह से ही हेलिकॉप्टर गुप्तकाशी, फाटा, शेरसी के अलग-अलग हेलिपैड से उड़ान भर रहे हैं। केदारनाथ हेलिकॉप्टर सेवा के नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि कपाट खुलने के बाद पहले दो दिन खराब मौसम के कारण कई बार हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित हुई थी।