केदारनाथ भगवान की पंचमुखी भोग मूर्ति आज चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम केदारनाथ के लिए रवाना हो गई है। गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली आगामी एक मई को धाम पहुंचेगी और 2 मई को सुबह 7 बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट शुभ लग्न पर भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे।
Kedarnath Dham: भैरवनाथ की पूजा के साथ मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू, धाम रवाना हुई बाबा केदार की डोली
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग)
Published by: रेनू सकलानी
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:05 PM IST
सार
30 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज होगा और दो मई को श्रद्धालुओं के लिए केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए जाएंगे। कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं। आज ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदार की डोली धाम रवाना हो गई है। 2 मई को कपाटोद्घाटन के लिए केदारनाथ मंदिर को दस क्विंटल से अधिक फूलों से सजाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन