फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश: दुर्घटना में मारे गए पायलट का शव भेजा गया दिल्ली, डीजीसीए ने शुरू की जांच

Wed, 19 Oct 2022 11:49 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 19 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash: Body of pilot killed in accident found Uttarakhand news in hindi
पायलट का शव जौलीग्रांट भेजा। - फोटो : अमर उजाला
केदारनाथ में मंगलवार को हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मारे गए पायलट अनिल सिंह का शव आज बुधवार को दिल्ली भेजा गया। चार शवों को हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में रखा गया। जबकि दो मृतकों का दाह संस्कार हरिद्वार श्मशान घाट में किया गया। 


वहीं, हेलीकॉप्टर हादसे की जांच शुरू हो गई है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के विशेषज्ञों की टीम ने बुधवार को घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में साक्ष्य जुटाए हैं। डीजीसीए की तकनीकी जांच रिपोर्ट आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।  डीजीसीए की टीम ने क्षतिग्रस्त हेलीकॉप्टर के टूटे हिस्सों की वीडियो और फोटोग्राफी की। टीम सभी साक्ष्यों की बारीकी से जांच करेगी। जिसके बाद ही हादसे की असल वजह सामने आएगी। हालांकि अभी तक हादसे का कारण खराब मौसम और घना कोहरा माना जा रहा है। 

बता दें, केदारनाथ से दर्शन करने के बाद छह यात्रियों को लेकर गुप्तकाशी (मस्ता) आ रहा आर्यन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर घने कोहरे के बीच पहाड़ी से टकराने से क्रैश हो गया था। हेलीपैड से टेकऑफ करते ही दो मिनट बाद यह हादसा हो गया। इस हादसे में पायलट सहित सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु राज्य के हैं। मृतकों में चार महिलाएं हैं। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस ने रेस्क्यू कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मंगलवार को महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु के छह यात्रियों ने केदारनाथ के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद सभी को हेलीकॉप्टर से लौटना था। पूर्वाह्न लगभग 11 बजकर 34 मिनट पर आर्यन कंपनी के हेलीकॉप्टर ने छह यात्रियों को लेकर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी (मस्ता) के लिए उड़ान भरी लेकिन गरूड़चट्टी देवदर्शनी में घने कोहरे के बीच हेलीकॉप्टर के पायलट को सही दिशा नहीं दिखाई दी और 11 बजकर 36 मिनट पर हेलीकॉप्टर अचानक पहाड़ी से टकरा गया और क्रैश होकर जमीन पर जा गिरा।
Kedarnath helicopter crash: Body of pilot killed in accident found Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला
हादसे में पायलट सहित सभी सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हेलीकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया और एक हिस्सा धू-धूकर जलने लगा।
Kedarnath helicopter crash: Body of pilot killed in accident found Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में हेलीकॉप्टर के पायलट अनिल कुमार (57) निवासी महाराष्ट्र सहित यात्री उर्वी बरार (25), कुर्ती बरार (30) व पूर्वा रामानुज (26) निवासी गुजरात, प्रेम कुमार वी (63), सुजाता (56) और कला (60) निवासी तमिलनाडु की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash: Body of pilot killed in accident found Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ हेलीकॉप्टर क्रैश - फोटो : अमर उजाला

केदारनाथ में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि खराब मौसम और घाटी में छाया घना कोहरा दुर्घटना का कारण बना।

ये भी पढ़ें...केदारनाथ: हादसे से पहले फोन पर पत्नी से हुई थी पायलट की बात, भावुक कर देंगे बेटी के लिए कहे ये आखिरी शब्द

विज्ञापन
Kedarnath helicopter crash: Body of pilot killed in accident found Uttarakhand news in hindi
केदारनाथ - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर के केदारनाथ एमआई-26 हेलीपैड से मस्ता के लिए उड़ान भरने से पहले ही मौसम खराब होने लगा था। इसके बाद भी पायलट ने हेलीकॉप्टर उड़ान का जोखिम लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed